हिर्री

हाइवे पर डीजल चोरों का आतंक…बेखौफ दे रहे घटना को अंजाम, फिर एक मामला हुआ दर्ज

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – हाइवे पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी का सिलसिला अब भी जारी है। पूर्व में स्थानीय पुलिस द्वारा बड़ी मात्रा में चोरी का डीजल जब्त किया गया था। इसके चंद दिनों बाद एक डीजल चोरी का मामला प्रकाश में आया था। जिसकी लिखित शिकायत हिर्री थाने में दर्ज कराया है। जहा ग्राम मोहदा निवासी ड्राइवर राजेश कुमार ने शिकायत दर्ज कर जानकारी देते हुए बताया कि वह सुनील गोयल का ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 सीएम 3635 का चालक है। जो 30 मई को सुबह 7 से 8 बजे के बीच गतौरी अंतुलाल पेट्रोल पंप से अपनी गाडी में 347 लीटर डीजल भरवाकर दीपका गया था दीपका में माल लोडिंग कर रात को करीबन 12.00 बजे अमसेना आया और सौरभ पेट्रोल पंप के पास गाडी को खडा कर सो गया था। जब सुबह 05.30 बजे उठकर देखा की उसके गाड़ी का डीजल टंकी का ढक्कन खुला हुआ था। जब ड्राइवर ने गाड़ी के डीजल की जांच की तो पता चला की गाडी के डीजल टंकी से करीबन 250 लीटर डीजल गायब था। 24 हजार रूपए कीमती डीजल पर किसी अज्ञात चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया। जिसकी लिखित शिकायत के बाद हिर्री पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...