छत्तीसगढ़बिलासपुर

सिम्स और जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीजों को बाहर से अधिक कीमत पर खरीदना पड़ रहा है वैक्सीन

वर्तमान मे सरकारी महकमे तो क्या बाजार में भी वैक्सीन नहीं मिल रही है,कुछ मेडिकल स्टोर्स में वैक्सीन उपलब्ध भी है,तो वे 400 से 500 रुपये प्रति नग के हिसाब से वैक्सीन बेच रहे हैं

बिलासपुर मोहम्मद नासिर

कुत्तों के आंतक के बीच जिले में एक बार फिर एंटी रैबीज वैक्सीन का संकट गहरा गया है। यही वजह है कि सरकारी अस्पताल में मरीज टीका लगाने के लिए भटक रहे है।दरअसल सीजीएमएससी ने आखिरी बार जनवरी के समय में जिला अस्पताल और सिम्स को एंटी रैबीज वैक्सीन की सप्लाई की थी,जो कि मार्च में खत्म हो गया।आपको बता दें कि सिम्स और जिला अस्पातल में हर दिन करीब 20 से 25 वैक्सीन की खपत होती है।फिर भी मांग अनुसार सीजीएमएससी सिम्स और जिला अस्पताल को वैक्सीन उपलब्ध नही करा पाती है।गौरतलब है कि विगत वर्ष 2018 में पूरे प्रदेश में एंटी रैबीज वैक्सीन का भयंकर संकट था।उस दौरान रॉ मटेरियल नहीं मिलने के कारण फार्मेसी कंपनियां जरूरत के मुताबिक एंटी रैबीज वैक्सीन का प्रोडक्शन नहीं कर पा रही थी,व्ही हालात फिर बन गयी है।

वर्तमान मे सरकारी महकमे तो क्या बाजार में भी वैक्सीन नहीं मिल रही है,कुछ मेडिकल स्टोर्स में वैक्सीन उपलब्ध भी है,तो वे 400 से 500 रुपये प्रति नग के हिसाब से वैक्सीन बेच रहे हैं।ऐसे में गरीब मरीजो को टीकाकरण कराने में परेशानी हो रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... मस्तूरी: अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी