बिलासपुर

ड्राई डे पर पकड़े गए अवैध शराब के साथ 2 आरोपी….40 पाव देशी और 6 लीटर कच्ची शराब जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – निजात अभियान के तहत तोरवा और सरकंडा पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 40 पाव देशी और 6 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति छाबडा पैलेस के सामने मेनरोड तोरवा में अवैध शराब रखकर परिवहन करते ले जा रहे है।

जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। जहाँ उन्होंने मौके पर 40 पाव देशी शराब के साथ दोमुंहानी निवासी राजेन्द्र महिलांगे को पकड़ा। जो अवैध शराब को बेचने के लिए अपने घर ले जा रहा था। लेकिन उससे पहले ही वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

इसी तरह सरकंडा पुलिस को सूचना मिली की ड्राई डे पर प्रभात चौक चिंगराजपारा में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रहा है। जहाँ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा की चिंगराजपारा निवासी मयंक सूर्यवंशी 6 लीटर महुआ शराब रखा हुआ है। उक्त दोनों मामले में स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के ख़िलाफ़ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार