छत्तीसगढ़बिलासपुर

नव मतदाताओं समेत छात्राओं को वोट देने हेतु किया गया प्रेरित

जिला निर्वाचन कार्यालय एवं ननि द्वारा “स्वीप” कार्यक्रम किया गया आयोजित

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

नए बनें मतदाताओं के साथ सभी को मतदान के लिए प्रेरित करने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगर निगम द्वारा बिलासा गर्ल्स डिग्री काॅलेज में “स्वीप”कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत उपस्थित छात्राओं को शत् प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया तथा मतदान के लिए शपथ भी दिलाई गई.इस अवसर पर छात्राओं को प्रेरित करने नगर निगम उपायुक्त एवं निगम में “स्वीप” के नोडल अधिकारी खजांची कुम्हार विशेष रूप से उपस्थित रहें।
आगामी लोकसभा चुनाव में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जिले में शत् प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें हैं.इसी कड़ी में आज शहर के बिलासा गर्ल्स डिग्री काॅलेज में “स्वीप” कार्यक्रम आयोजित किया गया,इस अवसर पर उपायुक्त खजांची कुम्हार ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र का आधार ही मतदान है।एक सफल एवं स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान बेहद आवश्यक है। यह हमारे अधिकार के साथ ही साथ परम् कर्तव्य भी है.इसलिए अधिक से अधिक संख्या में बढ़-चढ़कर मतदान पर्व में हिस्सा लें। इस अवसर पर श्री खजांची द्वारा मतदान करने शपथ भी दिलाया गया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपायुक्त खजांची कुम्हार,काॅलेज के प्राचार्य डाॅ.एस.एल निराला समेत बड़ी संख्या में छात्राएं एवं काॅलेज फैकल्टी उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!
Letest
शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या,