दुर्ग

सनसनीखेज वारदात में तीन की हत्या, लाशों को आग के हवाले कर हत्यारे ने दरवाजे पर छोड़ा मैसेज….

डेस्क

दुर्ग- भिलाई इलाके के तालपुरी कालोनी से स्थानीय पुलिस ने एक घर से एक महिला और एक पुरूष के अलावा एक छोटी बच्ची की लाश बरामद की है। महिला पुरूष के हाथ बंधे हुए थे और मुँह पर टेप चिपका हुआ था, इसके अलावा एक महीने की बच्ची भी मृत मिली है। मृत महिला की शिनाख्त मंजू सूर्यवंशी के रूप में हुई है जिसने रवि शर्मा से दूसरी शादी की थी। दरअसल मृतिका मंजू की माँ को सुबह उसकी बेटी का फोन आया लेकिन फोन पर कोई और शख्स था, जिसने कहा कि जल रहे हैं तेरी बेटी और उसका पति.. आकर देख ले..इतना सुनते ही मृतिका की माँ हड़बड़ा गई और उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुँची पुलिस ने उस घर से तीन शव बरामद किए है, जिसमें मृतिका की पहचान मंजू के रूप में हुई है वही पुरुष की पहचान नही हो पाई है आशंका जताई गई कि पुरुष मृतिका का पति रवि शर्मा है, लेकिन मृतिका की माँ ने पुरुष की पहचान रवि शर्मा के रूप में नही की जिससे यह मामला और पेचीदा हो गया है।

दरवाजे पर मैसेज

अज्ञात आरोपी ने हत्या के बाद दरवाजे पर एक मैसेज भी छोड़ा है, जिसमे उसने लिखा है कि कई लोगों से संबंध थे, इसकी वजह से मेरा भाई मर गया। अब इस मैसेज का क्या मतलब है यह स्पष्ट नही है, फिलहाल पुलिस मामले में महिला के दूसरे पति की तलाश कर रही है, जो घटना के बाद से गायब है।

अवैध संबंध हो सकती हैं हत्या की वजह..

मामले में यह तथ्य भी सामने है की हत्यारे ने बदले की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया है, चाहे वह महिला से या पुरुष से निजी तौर पर बदला लेना चाहता था, जिसके पीछे अवैध संबंध भी वजह हो सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा...