मुंगेली

नदी में नहाने गए 2 मासूम चचेरे भाई- बहन की डूबने से हुई मौत, बचाने कूदी महिला भी समाई गहराई में…एक साथ 3 कि मौत से पसरा मातम

रमेश राजपूत

मुंगेली – जिले के लोरमी थाना क्षेत्र से बेहद ही दर्दनाक हादसे की घटना सामने आई है, जहाँ मनियारी नदी के चेकडैम में नहाने गए 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई है वही उन्हें डूबता देख बचाने नदी में कूदी पड़ोसी महिला की भी डूबकर मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रबेली में प्रेमचंद कश्यप, संतोष कश्यप और ताराचंद कश्यप इन तीन भाइयों का परिवार रहता है। बुधवार को प्रेमचंद का 8 साल का बेटा अक्षय और ताराचंद की बेटी आराध्या 8 वर्ष दोनों चचेरे भाई-बहन नहाने के लिए मनियारी नदी में गए थे। नदी में चेक डैम के पास नहाते वक्त बच्चों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। नदी में ही पड़ोस की महिला शकुंतला कश्यप 38 वर्ष भी नहा रही थी।

दोनों बच्चों को डूबता देखकर शकुंतला ने उन्हें बचाने के लिए गहरे पानी में कूद गई, लेकिन गहराई का अंदाजा नहीं होने के चलते महिला भी गहरे पानी में डूब गई। इस दौरान मौके पर ही मौजूद बच्ची आराध्या का बड़ा भाई अंश कश्यप भागते हुए घर पहुँचा और पूरी घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। इसके बाद तीनों परिवार के लोग और गांववाले नदी के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने तीनों को नदी से बाहर निकाला और लोरमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों बच्चों और महिला को मृत घोषित कर दिया। गांववालों ने बताया कि जिस महिला शकुंतला कश्यप की मौत हुई है, उसके खुद भी 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं। इधर जानकारी मिलने पर लोरमी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा कर अपनी कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला