बिलासपुर

बिलासपुर में कांग्रेसी नेता की हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा, सुपारी के लिए रकम देने वाला मुख्य आरोपी नवीन पटेल गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कांग्रेसी नेता की हत्या की कथित साजिश रचने और सुपारी के लिए पैसे उपलब्ध कराने वाले मुख्य आरोपी को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तारबाहर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने तेलीपारा निवासी नवीन पटेल (38 वर्ष) को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कांग्रेसी नेता श्याम कश्यप को जान से मारने के लिए दीपक तिवारी को रकम उपलब्ध कराई थी।इस सनसनीखेज मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या की कथित साजिश के पीछे की पूरी कहानी सामने आने की उम्मीद है।

मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हमला

पुलिस के अनुसार, घटना 4 जुलाई 2026 की सुबह की है। प्रार्थी शिशिर कश्यप अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने गया था। इसी दौरान उसके पिता ने फोन कर बताया कि वह सुबह करीब 6.45 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे।जब वह रेलवे अस्पताल के पास पहुंचे, तभी तीन अज्ञात युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए उनके पास पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों के हाथों में डंडा और नुकीली वस्तु थी। तीनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।शिकायत के आधार पर थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 221/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तत्काल जानकारी दी गई।

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस पहुंची आरोपियों तक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर मामले की जांच तेज की गई। एएसपी क्राइम मधुलिका सिंह, एएसपी शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार और डीएसपी क्राइम सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में तारबाहर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम गठित की गई।जांच टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल की पहचान कर संदिग्धों तक पहुंच बनाई। कार्रवाई के दौरान पहले नितिन टेकाम, साहिल सोनकर और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया।

पूछताछ में मुख्य आरोपी ने कबूला जुर्म

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी नवीन पटेल को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने श्याम कश्यप की हत्या के लिए दीपक तिवारी को पैसे उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिन्हें जांच के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की कथित साजिश के पीछे कौन-कौन शामिल था और इसके पीछे की असली वजह क्या थी। वही तारबाहर पुलिस और ACCU की इस संयुक्त कार्रवाई ने मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला