बिलासपुर

प्रॉपर्टी डीलर अपहरण कांड का हुआ खुलासा..ब्लैक मेल करने बनाई गई थी योजना…असफल होने पर कर दी हत्या, 1 महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर वकील अंसारी अपहरण कांड का खुलासा पुलिस ने किया है, जिसमें कर्ज से परेशान आरोपियों ने ब्लैकमेलिंग कर पैसे लूटने की योजना बनाई थी लेकिन इसमें असफल होने पर अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और लाश को केशकाल की घाटी में फेंककर ठिकाने लगा दिया। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी पारुर माथुर ने जानकारी साझा की है, जिसमें 1 महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। ग़ौरतलब है कि बिलासपुर आसमा सिटी निवासी प्रॉपर्टी डीलर वकील अंसारी का 4 नवंबर 2022 को अपहरण किया गया था,

जब वह अंबिकापुर से वापस लौट रहा था। जब वकील अंसारी वापस नही लौटा तो पत्नी अकबरी खातून ने सकरी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी, मामले में एक मोड़ तब आया जब वकील अंसारी ने अपने एक परिचित को फोन पर पैसे मांगे, जिसे उसने अपहरण किये जाने की जानकारी दी, इसके बाद ही पुलिस अपहरण का मामला मानकर जांच और तलाश में जुट गई, लगातार तलाश और वकील अंसारी के कॉल डिटेल, सीडीआर और एटीएम, फोन पे से पैसों के लेनदेन पर नजर बनाए हुए थे, इस दौरान जहाँ जहाँ से पैसे निकाले गए वहाँ कुछ और फोन नम्बर एक्टिव थे, जिनके जांच पर ही पुलिस नतीजों तक पहुँची और पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ।

पत्नी से अवैध संबंधों को लेकर ब्लैकमेलिंग की थी योजना हुई हत्या…

दरअसल भिलाई निवासी हेमंत साहू जुआ सट्टे का काम करता है, जो कर्ज में डूबा हुआ है, जो पैसों के जुगाड़ में अपनी पत्नी संतोषी वर्मा के साथ बिलासपुर आया हुआ था और काम की तलाश कर रहा था, इस दौरान उनकी मुलाकात वकील अंसारी से पेट्रोल पंप में हुई, जहाँ उसने कोई काम देने मांग की तब वकील अंसारी ने पेट्रोल पंप उसका होने की बात कही और कुछ काम देने तैयार हो गया, इसी दौरान मुख्य आरोपी मास्टरमाइंड हेमंत साहू ने वकील अंसारी को फंसाकर ब्लैकमेल करने की योजना बनाई और योजना में जुट गया। योजना के अनुसार आरोपी की पत्नी संतोषी वर्मा, वकील अंसारी के साथ 3 नवंबर को अंबिकापुर जाने निकले जिन्हें रंगे हाथों पकड़कर ब्लैकमेल करने की योजना के साथ हेमंत साहू अपने साथी गणेश यादव के साथ पीछे पीछे कार में जा रहे थे, लेकिन उनकी कार पीछे रह गई और वकील अंसारी संतोषी के साथ अंबिकापुर पहुँच गए जहाँ दोनों होटल में रुके और दूसरे दिन बिलासपुर के लिए वापस लौट रहे थे,

तभी हेमंत और गणेश ने उन्हें सकरी बाईपास के पास रास्ते मे रोककर अपनी पत्नी से अवैध संबंध होने की बात कहते हुए विवाद किया और अपनी कार में डालकर ले गए, जिन्होंने पैसों की डिमांड की और मारपीट करने लगे इसी दौरान आरोपियों ने फोन, एटीएम सहित अन्य जानकारियां हासिल कर ली, विवाद के दौरान ही प्रॉपर्टी डीलर पर पेपर कटर से हमला किया गया था, जिससे वकील अंसारी की रास्ते मे मौत हो गई। जिसे आरोपी बलौदाबाजार से होते हुए केशकाल ले गए जहाँ उन्होंने शव को पहाड़ी से नीचे फेंक दिया और ठिकाने लगाकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी हेमंत साहू, संतोषी वर्मा और गणेश यादव को गिरफ़्तार कर लिया है, वही शव में मिले साक्ष्य के आधार पर मृतिका की पत्नी ने शव की पहचान भी कर ली है, लिहाजा अपहरण, हत्या और साक्ष्य छिपाने के अपराध पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...