कोरबा

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश…हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया था….पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, आरोपी प्रेमी सीपत बिलासपुर से गया था कोरबा

रमेश राजपूत

कोरबा – रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र में जंगल में मिली लाश के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है, जिसमें मृतक की शिनाख्त के साथ ही पुलिस जांच में जुट गई थी और मामले में पत्नी के द्वारा ही प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने का खुलासा हुआ है, मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी सहित प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। ग़ौरतलब है कि जगत राम पिता चेतराम कोसले उम्र 46 वर्ष निवासी अमाडांड़ चौकी रजगामार में शिकायत दर्ज कराया कि इसका मंझला भाई बसंत कुमार कोसले दिनांक 13.06.2023 के शाम करीब 06:30 बजे बच्चों के लिए चिकन चिल्ली लेने के लिए रजगामार ओमपुर की ओर जा रहा हूं कह कर अपनी मोटरसाइकिल से घर से निकला था जो देर रात तक वापस घर नहीं आया जिसकी तलाश रात में किया गया, किंतु कोई पता नहीं चला। जो दिनांक 14.06.2023 के सुबह करीब 8:30 बजे ओमपुर क्वार्टर स्कूल के सामने जंगल में संदिग्ध हालत में बसंत कोसले की लाश मिलने की सूचना पर जाकर देखा तो अपने भाई को संदिग्ध हालत में मृत पाया, जिसकी रिपोर्ट पर चौकी रजगामार में अपराध क्रमांक 339/2023 धारा 302 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तत्काल घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक कोरबा यू उदय किरण द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुये तत्काल अति० पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीप त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बालको/ साइबर सेल कोरबा निरीक्षक सनत सोनवानी एवं चौकी प्रभारी रजगामार अजय सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल घटना स्थल रजगामार ओमपुर भेजा गया जो पुलिस टीम के द्वारा मौके पर सायबर सेल कोरबा, फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया मृतक बसंत कुमार कोसले की पत्नि सनिता कोसले से पूछताछ पर वह बार बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगी जिसे पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ पर सनिता कोसले टूट गई और बताई कि वह अपने प्रेमी साथी के साथ मिलकर अपने पति बसंत कुमार कोसले की षडयंत्र पूर्वक हत्या को अंजाम दिए, सनिता कोसले बताया कि मृतक एनटीपीसी सीपत में काम के लिए गया था वहां पर एक किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था वहां पर दिनेश सोनवानी निवासी दर्राभाटा थाना सीपत बिलासपुर से जान पहचान एवं मित्रता होने पर दोनों के घर में आना जाना लगा रहता था पहचान होने के कारण वह मृतक के निवास स्थान ओमपुर अमाडांड़ मे भी आना जाना था। इसी बीच मृतक की पत्नी सनिता कोसले से उसका प्रेम संबंध हो गया इस वजह से दोनों प्रेमी एक साथ रहने के लिए सनिता कोसले ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या का प्लानिंग किया। दिनांक 13/06/2023 को सनिता कोसले ने अपने प्रेमी दिनेश सोनवानी को फोन से संपर्क कर के अमाडांड़ रजगामार बुलाया और अपने पति की हत्या की कहानी रची।उसके पश्चात पुलिस टीम ने दिनेश सोनवानी को पकड़ने के पश्चात कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि आरोपी दिनेश सोनवानी अपने साथी सिकंदर शाह के साथ दर्राभाटा सीपत से अपने दोस्त का मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस लेकर रजगामार आकर मृतक की पत्नी सनिता कोसले को फोन कर बसंत कोसले को शराब दुकान रजगामार ओमपुर के पास भेजने को कहा। मृतक की पत्नी ने मृतक बसंत कुमार कोसले को बच्चों के लिए चिकन चिल्ली लेने के लिए भेजा वहां पर आरोपी दिनेश सोनवानी से उसका मुलाकात हुआ रजगामार शराब दुकान से उन लोगों ने शराब खरीद कर ओमपुर जंगल मे जाकर शराब पिए और उस जगह पर आरोपी दिनेश सोनवानी ने अपने साथी सिकंदर शाह के साथ मिलकर मृतक बसंत कुमार कोसले के गले में गमछा से उसका गला घोट कर मार दिया । घटना में प्रयुक्त गमछा , मोटरसाइकिल को जप्त किया गया। आरोपी दिनेश सोनवानी, सिकंदर शाह एवं सनिता को गिरफ्तार कर तीनों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,