बिलासपुर

पीएम मोदी 29 अक्टूबर को करेंगे मल्टी सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल का वर्चुअली लोकार्पण…सीएम साय समारोह में होंगे शामिल,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अक्टूबर को धनतेरस के पावन अवसर पर कोनी में सिम्स के नवनिर्मित मल्टी सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। अस्पताल परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। लोकार्पण समारोह की तैयारियां तेजी से शुरू हो गयी हैं। कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह ने आज अस्पताल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप तमाम तैयारियां दो दिनों में पूर्ण करने के निर्देश दिए। हालांकि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम नहीं पहुंचा है। कलेक्टर श्री शरण ने अधिकारियों के साथ मल्टी स्पेश्यालिटी अस्पताल के भीतर एवं बाहर परिसर में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परिसर में ही एक छोटी आमसभा होगी। कलेक्टर ने मुख्य मंच, पण्डाल,बैठक व्यवस्था, पार्किंग, बिजली के लिए स्थल निर्धारित कर तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। आम लोग यहां प्रधानमंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण सुन सकेंगे। कलेक्टर ने बारीकी से हर तैयारी का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की विभिन्न वार्डों और उपकरणों का भी अवलोकन किया। गौरतलब है कि लगभग 200 करोड़ रूपये की लागत से कोनी में 10 मंजिल युक्त विशाल अस्पताल का निर्माण किया गया है। इसमें छह सुपर स्पेश्यालिटी के 240 बेड होंगे।

अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि फिलहाल ओपीडी सेवाएं शुरू होगी। चार विभागों की ओपीडी की तैयारी हो चुकी है। इनमें यूरोलॉजी, नेफा्रेलॉजी, न्यूरो सर्जरी एवं जनरल मेडिसीन विभाग शामिल हैं। सिम्स और जिला अस्पताल मेें प्रारंभिक रूप से चयनित मरीजों को सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल में सूक्ष्म जांच होगी। सभा स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल भी सजाया जायेगा। मुख्य रूप से इसमें सिम्स एवं जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में पिछले 10 माह में आये बदलाव को खूबसूरत तरीके से प्रदर्शित किया जायेगा। निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...