रायपुर

कोरोना अपडेट :- प्रदेश में आज 5525 नए संक्रमित, 8 मरीजों की मौत भी….जानिए किन किन शहरों में मिले पॉजिटिव

भुनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में को फिर 5525 नए संक्रमित मिले हैं। यह शुक्रवार को मिले संक्रमितों के मुकाबले 628 कम है। प्रदेश में तीसरी लहर शुरू होने के बाद से पहली बार 24 घंटे में आंशिक कमी आई है। इस बीच शनिवार को 4240 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है इधर प्रदेश में मौत के मामले शनिवार को जरूर बढ़े हैं जहां प्रदेश के 4 जिलों से 8 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है जिसमें दुर्ग से एक रायपुर से तीन रायगढ़ और कोरबा से दो दो मरीज शामिल है स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार राजधानी अभी कोरोनावायरस में पहले नंबर पर चल रही है जहां शनिवार को 1692 नए मरीजों की पहचान की गई है तो

वही दूसरे नंबर पर दुर्ग को पकड़ते हुए रायगढ़ में 663 मरीज मिले हैं जबकि दुर्ग में 653 राजनांदगांव में 238 बिलासपुर में 447 कोरबा में 366 जांजगीर में 204 सरगुजा में 172 जसपुर में 146 बालोद में 96 बेमेतरा में भी कबीरधाम में 39 धमतरी में 92 बलोदा बाजार में 60 महासमुंद 48 गरियाबंद में नौ मुंगेली में 64 जीपीएम में 33 कोरिया में 64 सरगुजा में 90 बलरामपुर में ट्राली बस्तर में 27 कोंडागांव में 28 दंतेवाड़ा में 53 सुकमा में 25 कांकेर में 124 नारायणपुर में 27 सहित बीजापुर में 5 नए मरीज की पहचान की गई है जिन्हें मिलाकर प्रदेश में कुल सीटों की संख्या 1055753 हो गई है इधर 13647 मरीजों ने अब तक अपनी जान गवाई है जबकि अभी 32139 मरीज जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं

न्यायाधानी में संक्रमण के साथ साथ मौत के मामले भी आए सामने..
न्यायाधानी में कोरोना वायरस के मामलों में फिर एक बार बड़ा उछाल देखने को मिला है। जहा जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 436 नए मरीज सामने आए हैं। यह आंकड़ा कल यानी शुक्रवार 378 के मुकाबले 58 मरीज़ ज्यादा है। शनिवार को शहर के लगभग हर क्षेत्र में कोरोना की एंट्री हो चूकि है। कोरोना की मार से हर वर्ग के लोग व्यथित है। इसी कड़ी में शनिवार को भी डॉक्टर, हाई कोर्ट कर्मचारी ,पुलिस ,मेडिकल स्टाफ सहित नए संक्रमित की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक शहरी क्षेत्र से 395 मरीज़ मिले है। जबकि 41 मरीज़ ग्रामीण क्षेत्रों से मिले है। इधर 72 घंटे के राहत के बाद जिले में तीन मरीजो की सांसे कोरोना ने छीन ली है। जिसमे एक मरीज़ की मौत रायपुर तो वही दो मरीजो कि मौत बिलासपुर के अलग अलग हॉस्पिटल में हुई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जूना बिलासपुर निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर 7 जनवरी को मार्क हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। जहाँ मौत शनिवार सुबह 6 बजे हो गई। इसी तरहा राजकिशोर निवासी 82 वर्षीय संक्रमित महिला गंभीर हालत में शुक्रवार को सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां शनिवार को आइसीयू में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर सिरगिट्टी निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रायपुर अंबेडकर हॉस्पिटल में शुक्रवार को एडमिट कराया गया था। जहाँ शनिवार को डॉक्टर्स के लाख कोशिशों के बाद भी उनकी मौत हो गई। हैल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार इनके साथ अब जिले में कोरोना से मारने वाले मरीजो की संख्या बढ़कर 1219 हो गई है। जबकि एक्टिव मरीजो की संख्या 2800 के करीब पहुँच चूकि है।
error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,