कोरबा

VIDEO: काम्प्लेक्स में लगी भीषण आग…3 लोगों की हुई मौत, कई आये चपेट में…जान बचाने लोगों ने लगाई पहली मंजिल से छलांग, मचा हड़कंप

रमेश राजपूत

कोरबा – जिले के ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित एक काम्प्लेक्स में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब एक दुकान में आग लग गई, आग देखते ही देखते भयावह हो गई और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें आगजनी की चपेट में आने से 1 महिला और 2 पुरुष की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना दोपहर 1:30 बजे की बताई जा रही है जब इस काम्प्लेक्स के एक कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, आग लगते ही हड़कंप मच गई और लोग भागने लगे, इसी बीच फायरब्रिगेड को भी सूचना दी गई,

लेकिन फायरब्रिगेड के पहुँचते तक आग भयावह हो चुकी थी और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले चुकी थी, जहाँ जान बचाने लोग पहली मंजिल से छलांग लगाने से भी पीछे नही हटे, इस 10 से अधिक लोगो को फायरब्रिगेड के कर्मचारियों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला, जिन्हें हॉस्पिटल भेज दिया गया, लेकिन उनमें से 1 महिला और 2 पुरुषों की मौत हो चुकी थी। मामले में एसपी, कलेक्टर सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुँच गए थे, वही 4 फायरब्रिगेड मौके पर आग पर काबू पाने जुटी हुई थी।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...