बिलासपुर

शिक्षा विभाग में मचा घमासान…बाबू और सहायक कार्यक्रम समन्वयक के बीच गाली गलौच, जानिए क्या है मामला…?

उदय सिंह

बिलासपुर – शिक्षा विभाग में बाबू और सहायक कार्यक्रम समन्वयक के बीच उपजा विवाद अब थाने तक जा पहुंचा है। जहा शिक्षा विभाग के सहायक कार्यक्रम समन्वयक पर अपने आफिस के बाबू से अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। जिससे खफा बाबू मामले की शिकायत जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल के साथ साथ अपने उच्च अधिकारियों से की है। साथ ही सिविल लाइन थाने में घटना की शिकायत की है। बाबू की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा के बंगालीपारा में रहने वाले सुमंत कुमार यादव शिक्षा विभाग में क्लर्क हैं। उनकी पोस्टिंग समग्र शिक्षा के जिला परियोजना कार्यलय में हैं। 2016 से पदस्थ बाबू सुमंत साहू ने शिकायत में जानकारी देते हुए पुलिस को बताया है। कि राज्य परियोजना कार्यालय से स्थापना संबंधी जानकारी मांगी गई थी। इस पर क्लर्क ने आफिस में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी बना ली थी। विभाग में पदस्थ सहायक कार्यक्रम समन्वयक चंद्रभान सिंह ठाकुर ने अपने स्थापना और वेतन संबंधी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई थी। इसके कारण उनका काम रुक गया था। क्लर्क ने अधिकारी चंद्रभान सिंह ठाकुर के मोबाइल पर काल किया। तब उन्होंने काल रिसिव नहीं किया। इसके बाद क्लर्क ने आफिस के आपरेटर दीपक कुमार को काल करने के लिए कहा। आपरेटर ने अधिकारी को काल लगाकर फोन स्पीकर पर कर दिया। जब क्लर्क ने रायपुर से आए आदेश की जानकारी देकर उनके वेतन और स्थापना संबंधी जानकारी मांगी तब अधिकारी गाली-गलौज पर उतर आए। जब क्लर्क ने उन्हें टोका तो जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान फोन स्पीकर पर ही था। अधिकारी की करतूत को आफिस में मौजूद कर्मचारियों ने भी सुना। आपको बता दे घटना 3 सितंबर की है। जहा प्रार्थी के घर आने के बाद सहायक कार्यक्रम समन्वयक द्वारा उसे पुन: फोन कर अभद्रता टिप्पणी की गई। इधर क्लर्क ने तत्काल इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर को दी। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। बहरहाल इस मामले में अब तक शिक्षा विभाग द्वारा कोई प्रतिक्रिया प्रकाश में नही आई है।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...