मुंगेली

सड़क पर खड़े पिकअप से जा टकराया बाइक सवार…गंभीर चोट लगने से हॉस्पिटल पहुँचने से पहले हुई मौत, हेलमेट पहनने से बच सकती थी जान

रमेश राजपूत

मुंगेली – सड़क पर खड़ी पिकअप के पीछे जा टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई है, घटना पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगांव पथरिया रोड पर ग्राम पड़ियाइन के पास हुई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पेंड्री जरेली निवासी वीरेंद्र धृतलहरे बुधवार दोपहर गाड़ी की क़िस्त जमा करने अपने गांव पेंड्री आया हुआ था। जो क़िस्त जमा करके वापस अपने मोटरसाइकिल डीलक्स क्रमांक सीजी 28 एल 8724 में सवार होकर बिलासपुर की तरफ जा रहा था। तभी गांव से थोड़ी दूर पर रास्ते में खड़ी पिकअप क्रमांक CG 22 C0350 गाड़ी से जा टकराया, जिससे युवक के सिर में गंभीर चोट लगी और बहुत खून बहने लगा, आस पास के लोगो ने डायल 112 को इसकी सूचना दी, जिसके बाद एम्बुलेंस की मदद से युवक को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया, वही पिकअप चालक के खिलाफ धारा 283, 304 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई ।

हेलमेट पहनने से बच सकती थी जान…

इस मामले में यह बात सामने आई है कि युवक के शरीर के अन्य किसी हिस्से में चोट नही लगी है, केवल सिर का हिस्सा ही चोटिल हुआ है, अगर बाइक चलाते समय युवक हेलमेट पहना होता तो उसको हल्की चोट ही लगती और उसकी जान बच जाती। इसीलिए बाइक चलाते समय सुरक्षा मानकों के तहत हेलमेट पहनना अनिवार्य है, जो जीवन की रक्षा करता है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...