सीपत

अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को लिया चपेट में… बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत,ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम मटियारी में शाम 3,15 बजे के आसपास बिलासपुर तरफ से सीपत की ओर जा रहे ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट मे ले लिया जिसके बाद बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही बाइक में पीछे बैठे 2 लोग घायल हो गए।

वही बाइक सवार को कुचलने के बाद ट्रेलर सड़क किनारे किराने की दुकान में जा घुसी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया जिससे आवागमन 1: 30 घंटे तक बाधित रहा।

मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम मटियारी में शाम लगभग 3,15 बजे के आसपास बिलासपुर तरफ से सीपत की ओर जा रही ट्रेलर क्र.CG10 BM 5887 ने बाइक क्र CG 10 EG 9455 को सामने से ठोकर मारते हुए सड़क के किनारे किराने की दुकान में जा घुसी। वही गंभीर चोट लगने से बाइक सवार आनंदगिरी गोस्वामी पिता गणेश गिरी गोस्वामी उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी की मौके पर ही मौत हो गई। वही बाइक में पीछे बैठे मृतक के 2 अन्य दोस्त बोटारी एवं दादू को हल्की चोटे आई है।

ग्रामीणों एवं मृतक के परिजनों को जैसे ही घटना की सूचना मिली भारी संख्या में घटनास्थल में पहुंच बिलासपुर सीपत मेन रोड पर चक्काजाम कर दिया। जिसके बाद सूचना पर पुलिस के बड़े अधिकारी और मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा मौके पर पहुंचे और चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों एवं परिजनों को समझाइश दी एवं तत्काल शासन द्वारा निर्धारित राशि 25 हजार की सहयोग राशि प्रदान की गई तब जाकर करीब 1:30 घंटे के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मरच्यूरी भेज दिया गया। वही पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रेलर को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

मौके पर पहुंचे पुलिस से आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने की हाथापाई 3 पुलिस कर्मियों को आई चोट

घटना की सूचना के बाद सीपत थाने से पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची लेकिन सूचना के बाद देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने पुलिस की गाड़ी में ही तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया जब पुलिस वाले मना करने लगे तब भीड़ पुलिस वालो पर ही टूट पड़े जिससे सहायक उप निरीक्षक शिव सिंह बक्साल आरक्षक धर्मेंद्र कश्यप एवं आरक्षक संजय विश्वाश घायल हो गए है।

जब बिलासपुर से उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे तब मामला शांत हुआ और घायल पुलिस वालो को तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया। वही पुलिस वालो का कहना है की ग्रामीणों द्वारा ट्रेलर के ड्राइवर से मारपीट कर रहे थे जिसे भीड़ से बचाकर पेट्रोलिंग गाड़ी में बैठा थाना लाने की तैयारी कर रहे थे तभी ड्राइवर को छोड़ने मारपीट करने भीड़ उतारू हो गए और पुलिस गाड़ी और पुलिस पार्टी पर ही हमला कर दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...