अवर्गीकृतछत्तीसगढ़बिलासपुर

सेंधमारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन पुराने शातिर धरे गए

इस गिरोह के पकड़े जाने से रतनपुर और पेंड्रा इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

पिछले कुछ दिनों से रतनपुर और पेंड्रा इलाकों में घरों और खासकर दुकानों की दीवारों में सेंध लगाकर चोरी करने की घटना में तेजी से इजाफा हुआ था। चोरी करने की यह बहुत पुरानी परंपरा है। इस मॉडस अपेंडी को ध्यान में रखकर एसपी अभिषेक मीणा ने विभाग को अपना मुखबिर तंत्र तेज करने का निर्देश दिया। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रतनपुर और पेंड्रा मरवाही इलाके में कई बार गिरफ्तार हो चुका गिरवर उर्फ जग्गू जयसवाल इन दिनों अनाप-शनाप खर्च कर रहा है। जग्गू मूलतः चपोरा थाना क्षेत्र रतनपुर का रहने वाला है जो वर्तमान में बघवा मंदिर के पास किराए का मकान लेकर रह रहा था। उसके द्वारा काफी नगदी खर्च करने पर पुलिस को संदेह हुआ और घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पहले तो वह पुलिस को छकाता रहा लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर वो टूट गया और उसने बताया कि पिछले 1 साल से वह अपने साथी तिलक पावले और छत्रपाल कुम्हार के साथ मिलकर पेंड्रा, रतनपुर, बेलगहना आदि स्थानों के आस-पास किराना दुकानों में लगातार दीवाल में छेद कर नगदी रकम चोरी कर रहा था।

उसके इस बयान के बाद पुलिस ने उसके अन्य दोनों आरोपी तिलक वादी और छत्रपाल कुम्हार को भी धर दबोचा। जिनके पास से चोरी की रकम में से 47,000 रुपये और सेंध लगाने के औजार के अलावा एक मोटरसाइकिल जप्त किया गया है । इनके द्वारा पेंड्रा जिले में रमेश गुप्ता के किराना दुकान से 5000 रुपये चोरी किया गया था वहीं पेंड्रा के सुशील गुप्ता के दुकान से इन लोगों ने 10,000 रुपये और मोबाइल एवं रिचार्ज वाउचर चोरी किया था। पंजाब बैंक चपोरा के पीछे दीवार में सेंध लगाकर भी इन लोगों ने चोरी का प्रयास जरूर किया था लेकिन दरवाजा नहीं खुलने से यह कामयाब नहीं हो पाए। इस मामले का मुख्य आरोपी जग्गू जयसवाल पहले भी डकैती और चोरी के कई मामले में पकड़ा जा चुका है। वही तिलक सरगुजा जिले में हत्या सहित डकैती के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया था। तीसरा आरोपी छत्रपाल कुम्हार भी मरवाही क्षेत्र का शातिर चोर है। इस गिरोह के पकड़े जाने से रतनपुर और पेंड्रा इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली है।

error: Content is protected !!
Letest
जूना बिलासपुर के सत्संग भवन में तीन दशक से गूंज रहे रामायण पाठ और भजन, शिवप्रताप साव की पहल से आज भी... एनटीपीसी सीपत ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस, 2300 पौधे रोपे; 10 बालिकाओं को साइकिल और 4 दिव्... VIDEO:- दीपावली के बीच करबला के आहूजा टीवी सेंटर में भीषण आग… गोदाम से उठे धुएं के गुबार से मचा हड़क... मस्तूरी:- मशीन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से घायल..अमन फ्लाई ऐश ब्रिक्स कंपनी पर केस दर्ज, सुरक... बिलासपुर में SATVA की धमाकेदार एंट्री, विदेशी चॉकलेट से लेकर प्रीमियम खजूर तक की शानदार रेंज रतनपुर: बैंड दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक..नगरपालिका की दमकल खराब, बिलासपुर से बुलानी ... घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार.. अलग-अलग स्थानों में... बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे... पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमा...