बिलासपुर

महिला ठग गिरोह की सक्रियता अब बिलासपुर शहर के पास बढ़ी….रतनपुर के बाद सकरी थाना क्षेत्र में हुई ठगी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बर्तन बदलने, सफाई करने, जेवर चमकाने और अब गहनों के डिजाइन पर ईनाम दिलाने का झांसा देकर ठगी के मामले सामने आ रहे है, जिस गिरोह में महिला आरोपी मुख्य रूप से घरों में पहुँचकर महिलाओं को अपना शिकार बना रही है, जो विश्वास हासिल कर महिलाओं से सोने चांदी के गहने ठग कर रफूचक्कर हो जा रही है। पिछले दिनों रतनपुर थाना क्षेत्र से भी ऐसी ही ठगी के मामले सामने आए थी, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज है अब बिलासपुर शहर के पास सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम लोखंडी में भी इसी तरह की ठगी का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत प्रार्थिया लक्ष्मी यादव ने दर्ज कराई है, उसने बताया कि पिछले दिनों 3 महिलाएं घर मे कांसे पीतल के बर्तन चमकाने की बात कहकर पहुँची थी, जिन्होंने एक बर्तन को बदलकर नया बर्तन भी लौटाया, जिसके बाद उन्होंने पुराने गहने अपनी कंपनी में दिखाने से ईनाम मिलने की बात कहते हुए प्रार्थिया को झांसे में ले लिया जिन्होंने महिला से 02 जोड़ी चांदी का पायल, 01 जोड़ी सोने का झुमका, 01 नग मंगलसूत्र, 01 नग सोने का लाकेट को लेकर चले गए, लेकिन जब महिलाएं वापस नही लौटी तो प्रार्थिया को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ, जिसने आस पास उन महिलाओं की तलाश भी की लेकिन उनके बारे कुछ पता नही चला, अन्य लोगों से जानकारी लेने पर पता चला कि शातिर महिलाओं ने और भी महिलाओं को ठगा है, जिसके बाद प्रार्थिया ने सकरी थाने पहुँचकर इस ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ धारा 34-IPC, 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार