जांजगीर चाँपा

खुशियां मातम में बदलीं…बोलेरो-वैगनआर की आमने-सामने भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। बुचीहरदी गांव के पास पेट्रोल पंप और पुल के समीप बोलेरो और वैगनआर कार की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा क्षेत्र के अमोरा गांव निवासी रूपेश निर्मलकर अपने बेटे राहुल निर्मलकर, पत्नी भगवती निर्मलकर और भांजे के साथ सराईश्रृंगार डोंगरी गांव में एक रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पूरा परिवार कार से वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैगनआर कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई, जबकि बोलेरो भी सड़क पर पलट गई। हादसे में रूपेश निर्मलकर और उनके बेटे राहुल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं, पत्नी भगवती और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बोलेरो में बच्चों सहित 9 लोग सवार थे, जो कोरबा जिले से छठी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। उन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है।घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की दर्दनाक याद दिला गया।

error: Content is protected !!
Letest
रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक... पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला