गरियाबंद छत्तीसगढ़

लाइन सुधारने खंबे पर चढ़ा था लाइनमैन… तभी शुरू कर दी गई बिजली सप्लाई, लाइनमैन की खंबे पर ही झुलसकर हुई मौत

रमेश राजपूत

गरियाबंद – जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें खंबे पर बिजली लाइन सुधारने चढ़े लाइनमैन की करंट से झुसलकर मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार देवभोग थाना क्षेत्र के मूचबहाल में शुक्रवार को तेज बारिश के कारण उस इलाके के लाइन में फॉल्ट आ गया था। शनिवार को सूचना मिलने पर मैकेनिक गजेंद्र मांझी फॉल्ट सुधारने के लिए गया हुआ था। इंस्यूलेटर का फ्यूज बनाने के लिए वो परमिट लेकर 11 केवी लाइन के पोल पर चढ़ा ही था कि काम करते समय अचानक से देवभोग विद्युत वितरण केंद्र ने बिजली की सप्लाई चालू कर दी गई। इससे उसके शरीर को जोरदार झटका लगा। पोल के तार से चिंगारी निकली और लाइनमैन को करंट लग गया। करंट लगने से वो ऊपर पोल से ही चिपक गया और तड़प-तड़पकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद विद्युत सप्लाई बंद की गई। घटना की सूचना मिलने पर देवभोग थाना पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।मैकेनिक के शव को पोल से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।मामले में यह एक बड़ी लापरवाही सामने आई है जब लाइनमैन परमिट लेकर लाइन सुधार रहा था तो काम पूरा हुए बगैर लाइन चालू कैसे कर दी गई, यह जांच का विषय है, जिसके लिए बिजली विभाग जिम्मेदार है, वही मृतक लाइनमैन ठेका कर्मचारी था, जिसकी जिम्मेदारी ठेकेदार की भी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...