कोरबा

खौफनाक हादसा :- हाईटेंशन 11 केवी लाइन का तार गिरा सड़क पर…चपेट में आये बाइक सवार की हुई जलकर मौत,

रमेश राजपूत

कोरबा – जिले से एक बेहद ही खौफनाक हादसे की घटना सामने आई है, जिसमें हाईटेंशन 11 केवी लाइन का तार टूटकर बाइक सवार युवक के ऊपर गिर गया जिससे बाइक सवार युवक की बाइक सहित जलकर मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना कोरबा जिले के करतला विकासखंड ग्राम सेंद्रिपाली की है,

सेंद्रीपाली निवासी ताराचंद अग्रवाल वर्ष की गांव में ही राशन की दुकान है। वह रोज की तरह रविवार सुबह भी गांव के नर्सरी में फूल लेने जा रहा था। उसी वक्त बिजली तार उसके ऊपर टूटकर गिरा। इसके बाद वह झुलस गया और उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला। अचानक तार गिरने की वजह से वह बाइक समेत जिंदा जल गया। आस-पास उस समय कोई नहीं था।

रोड पर ही युवक और उसकी बाइक धू-धूकर जल रहे थे। कुछ देर बाद जब आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, तब उन्हें इस बात की जानकारी मिली। लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस और विभाग की टीम पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को भी सूचना दी गई थी। घटना के बाद से लोगों में काफी नाराजगी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...