गरियाबंद छत्तीसगढ़

वन्य जीवों का शिकार:- 6.50 लाख कीमती तेंदुए की खाल के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार…जंगलों की सुरक्षा के दावे केवल खानापूर्ति

रमेश राजपूत

गरियाबंद – जंगलों में वन्य जीवों का शिकार अब भी जारी है, इसके लिए बाकायदा शिकारियों का नेटवर्क काम करता है और वन विभाग केवल इंतजार करती रहती है शिकारियों को पकड़ना है, वही शिकार बेखौफ होकर वन्य जीवों का शिकार कर जंगल से निकल जाते है। गरियाबंद जिले की पुलिस ने ऐसे ही 4 शिकारियों को पकड़ा है जो तेंदुए की खाल की तस्करी कर रहे थे, मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मोंगरा तरफ से चार लोग दो मोटर सायकल सीजी 04 एनजेड 8516 नीला काला रंग, सीजी 06 जीएक्स 9575 टीव्हीएस स्पोर्ट में वन्य प्राणी तेन्दुआ की खाल को एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में भरकर ग्राहक की तलाश करते हुये कोसमबुडा तिराहा के तरफ आ रहे है कि सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेन्द्र नायक के परिवेक्षण में स्पेशल टीम गरियाबंद द्वारा तडके ग्राम कोसमबुडा तिराहा के आगे मेन रोड पहुँचे थे तभी दो मोटर सायकल आते हुआ मिला जिन्हे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह लोग पुलिस को देखकर मोटर सायकल को छोड़ कर भागने के प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पकड़े गए आरोपियों में खुबेलाल पिता लाल सिंह यादव उम्र 30 गोदलाबाहरा, नरोत्तम पिता धनश्याम साहू उम्र 33 वर्ष खुसरूपाली थाना बागबहरा जिला महासमुंद, कुमार सिंह बनवा मांझी उम्र 45 वर्ष बोकरामुडा खुर्द थाना बागबहरा जिला महासमुंद और रोशन साहू पिता धनश्याम साहू उम्र 36 वर्ष खुसरूपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी शामिल है, जिनके मोटर सायकल पर प्लास्टिक बोरी में भरकर रखे एक नग वन्य प्राणी तेन्दुआ की खाल को मौके पर जप्त कर आरोपियों का कृत्य वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 29, 39, 51 का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्व कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।उक्त कार्यवाही मेें स्पेशल टीम गरियाबंद के प्रआर अंगद राव बाघ, प्रआर जयप्रकाश मिश्रा, प्रआर विजय मिश्रा, प्रआर धनुष निषाद आरक्षक यादराम धुव, रविकुमार सिन्हा, दयानंद गौर, टिकेश्वर यादव, जगमोहन की सराहनीय भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या,