बिलासपुर

तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी…बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंजाम,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक बीमा एजेंट को धक्का देकर गिराया और उसके पास रखा पर्स, घर की चाबी व मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। घटना में पीड़ित के कमर में चोट आई है। शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, पाठक किराना के पीछे विनोबा नगर निवासी रोहित अग्रवाल जीवन बीमा योजना में एजेंट का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 9 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3:10 बजे वह अपने घर से काम के सिलसिले में इंडस्ट्रियल एरिया रोड होते हुए तिफरा की ओर जा रहे थे। करीब 3:30 बजे जब वह तिफरा ओवरब्रिज के नीचे इंडस्ट्रियल एरिया रोड पर पहुंचे, तभी मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचे।आरोप है कि दोनों ने अचानक रोहित को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद बदमाश उनके पास रखी घर की चाबी, पर्स और हानर कंपनी का मोबाइल फोन झपटकर बाइक से फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से पीड़ित घबरा गए। सड़क पर गिरने के कारण उनकी कमर में चोट भी आई। घटना के बाद रोहित ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद सिरगिट्टी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने और आरोपियों की पहचान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...