मुंगेली

प्रेमी जोड़े की एक ही पंखे पर झूलती मिली लाश..परिजनों ने शादी से किया इंकार तो नाराज प्रेमियों ने कर ली आत्महत्या

रमेश राजपूत

मुंगेली – शादी से मना करने पर एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, घटना मुंगेली जिले के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजराकापा कला की है, मिली जानकारी के अनुसार युवती धनेश्वरी ध्रुव का बिलासपुर निवासी दुकालू धीवर से प्रेम संबंध था, जो लंबे समय से एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी कर साथ जीवन जीना चाहते थे, जिन्होंने इसके लिए अपने परिजनों को भी मनाने की कोशिश की लेकिन समाज के डर से और दूसरे समाज में शादी करने से समाज के द्वारा दंडित किये जाने के भय से लड़के और लड़के के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया,

जिससे व्यथित प्रेमी जोड़े ने घर के एक ही पंखे में गमछे से अलग अलग फंदे बनाकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी जैसे ही अन्य लोगों को लगी उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया वही परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला