मल्हार

सहस्त्र चंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन, ब्राम्हण भोज के साथ महाभण्डारे का हुआ आयोजन

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – कन्या भोज, ब्राम्हण के साथ गुप्त नवरात्र पर आयोजित सहस्त्र चंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति मंगलवार को हो गई। धर्मनगरी मल्हार के माँ डिडनेश्वरी देवी मंदिर में पहली बार बड़े स्तर का धार्मिक अनुष्ठान हुआ है इस दौरान हजारो श्रद्धालुओ ने यज्ञ स्थल का परिक्रमा कर मनवांछित फल की कामना की। 19 से 27 जून तक चले महायज्ञ व पर्व के दौरान नगर सहित आसपास के गावो के लोगो ने उत्साह व आस्था के साथ मंदिर परिसर पहुचे।

मंगलवार को 121 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज कराया गया जिसके बाद आचार्य सहित 81 ब्राम्हणों का पूजन के बाद भोज हुआ जिसमें यजमान व आयोजक ने सभी का विधिपूर्वक पूजन कर आशीर्वाद लिया और उन्हें यथोचित दक्षिणा देने के बाद यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। जिसके बाद महाभोग का महाभण्डारा लगाया गया जिसमें हजारो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।

आचार्य पण्डित किशोरशरण ने नवमी नवरात्र अनुष्ठान में कपिला तर्पण, सहस्त्रधारा सहित सभी पूजन विधिपूर्वक सम्पन्न कराया। उपस्थित सभी वैदिक पंडितों ने स्वस्तिवचन के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति के मंत्र पढ़कर यजमानों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जनकल्याण के लिए देवनगरी मल्हार में हुए सहस्त्र चंडी यज्ञ निश्चित ही क्षेत्रवासियों के लिए कल्याणकारी होगा। उन्होंने माता डिडनेश्वरी को साक्षात माता पार्वती का रूप बताया,

इसलिए यहां के लोग भी भाग्यशाली है कि उनके ऊपर हमेशा माँ की कृपा होती है। आयोजक व यजमान मनीष सुल्तानिया तथा रविन्द्र वैष्णव के साथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलराज कैवर्त, कोषाध्यक्ष अनिल कैवर्त, उपाध्यक्ष महेश्वर कैवर्त, सचिव संतोष कैवर्त, दुखीराम कैवर्त, रामहरि कैवर्त ने इस अनुष्ठान को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया

जिन्होंने आयोजन से पूर्व विशेष तैयारी कर स्वयं निगरानी करते रहे। विशेषकर मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा, बिलासपुर तहसीलदार अतुल वैष्णव, चौकी प्रभारी प्रताप सिंह, सीएमओ किरण पटेल का विशेष सहयोग रहा जिन्होंने बिलासपुर कलेक्टर व एसपी के निर्देशों को गम्भीरता से लेते हुए काम किया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,