मल्हार

आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत… खेत रखवाली करते समय आया चपेट में,मल्हार चौकी क्षेत्र की घटना,

उदय सिंह

मल्हार – मस्तुरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक ग्रामीण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम विद्याडीह निवासी ललित कुमार कुर्रे उम्र 26 वर्ष ने मल्हार चौकी पुलिस को सूचना दी की उसके पिता चिंताराम कुर्रे पिता राम सिंह कुर्रे उम्र 60 वर्ष घर के पास ही स्थित खेत में रबी फसल लगाए है जिसको मवेशी से बचाने रोज खेत की रखवाली करते थे।

जो खेत में ही मचान बनाकर बैठे रहते थे, आज भी सुबह 9 बजे के आसपास खेत में बने मचान में बैठ खेत की रखवाली कर रहा था तभी अचानक मौसम खराब हुई और तेज आंधी तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने लगी जिसकी चपेट में आने से चिंताराम कुर्रे की मौके पर ही मौत हो गई।

वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची मल्हार पुलिस ने शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टा रैकेट... मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे...