गौरेला

संदिग्ध हालत में महिला की जली हुई मिली लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी, हत्या कर लाश जलाने की आशंका

डेस्क

गौरेला- थाना क्षेत्र में बेलगहनटोला से सामने आई इस खबर से सनसनी फैल गई है। दरअसल अपने पिता से अलग रहने वाली महिला सरिता भरिया की लाश उसकी झोपड़ी के पास ही जली हुई हालत में मिली है, जहाँ खून के छींटे मिले है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की किसी ने पहले हत्या की होगी फिर आग लगाई गई होगी। क्योंकि लाश के पास कपड़े और धान के पुआल भी जल चुके है। मामले में बेलगाहनाटोला के ग्रामीणों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी है, जिसके बाद मौके पर पहुँच पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विवेचना शुरू कर दी है।

हत्या की आशंका

ग्रामीणों के अनुसार शव की हालत और आस पास के हालात को देखकर यह साफ तौर पर आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला की किसी ने पहले हत्या की होगी फिर शव को आग के हवाले कर दिया होगा, घटना रात के वक्त हुई है, तभी किसी को कुछ पता नही चल पाया, लाश से एक पैर कुछ दूर अलग से मिला है, जिसे जानवरों द्वारा नोंचे जाने की बात कही जा रही है, साथ ही खून के दाग भी यह बयां कर रहे है कि मार कर जलाया गया है। फ़िलहाल पुलिस मामले में विवेचना के बाद ही नतीजे तक पहुँचने की बात कह रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...