जांजगीर चाँपा

हाइवे में खड़े वाहनों से डीजल चोरी के तीन फरार आरोपी गिरफ्तार….. टैंकर और डीजल जब्त,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – थाना चांपा पुलिस को डीजल चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रेलर से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चोरी में उपयोग किया गया टैंकर, 70 लीटर डीजल, 4150 रुपये नगद तथा डीजल टैंक तोड़ने में इस्तेमाल किया गया पेंचकश बरामद किया गया है।गिरफ्तार आरोपी नरेश कुमार भारती बुढ़गहन, बलौदा, शिशुपाल केवट पोडिदलहा, अकलतरा और पुष्पेंद्र केवट बनाहिल, अकलतरा हैं। इससे पहले पुलिस ने शुभम कुर्रे, अनुज रात्रे और डेविड कमांड्रा को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो वाहन और डीजल बरामद किया था। प्रकरण 23 अप्रैल 2025 को तब दर्ज हुआ, जब टाटा मोटर्स शो रूम चांपा के संचालक ने रिपोर्ट की कि रात में शो रूम के पास खड़े ट्रेलरों से 450 लीटर डीजल चोरी हुआ है। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन के आधार पर आरोपियों का सुराग लगाया और उन्हें पकड़ लिया। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और SDOP यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से तीनों फरार आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी स्वीकार की। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जेपी गुप्ता, एएसआई मुकेश पांडे, एएसआई अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र टंडन, आरक्षक माखन साहू, शंकर राजपूत और साइबर सेल से विवेक सिंह की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे। सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी...एक्टिवा सवार दो युवक फरार, रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा.... मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोच... शराबी बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार... बेलगहना पुलिस ने सुलझाया मामल... तालाब में समा गईं दो मासूम ज़िंदगियां... अर्जुनी गांव में 2 बहनों की मौत से पसरा मातम एनटीपीसी स्टेज-3 के ठेका कर्मचारी की संदिग्ध मौत...एमजीआर रेल लाइन पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पदोन्नति सूची में वरिष्ठता विवाद: हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग को दिया निराकरण का निर्देश सिरगिट्टी में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार...अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस, डीजल की किल्लत के बीच अब चोरी हुई तेज...सिरगिट्टी में खड़े ट्रक से 294 लीटर डीजल पार,