छत्तीसगढ़बिलासपुर

बाइक रैली निकाल भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ भारत अभियान की उड़ा दी धज्जी

बाइक रैली के लिए जुटाए गए कार्यकर्ताओं में शायद इतनी समझ नहीं थी तभी तो वे एक तरफ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का दावा करते रहे और दूसरी और उनके ही बातों पर अमल करना भूल गए

आकाश दत्त मिश्रा

चुनावी शोर गुल थमने के अंतिम दौर में भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने संयोजक अमर अग्रवाल एवं भाजपा प्रत्याशी अरूण साव के नेतृत्व में तिलक नगर स्थित बाजपेयी मैदान से भव्य बाइक रैली निकाली। हजारों की संख्या में झंडे बैनर लिए नमो अगेन टी शर्ट एवं टोपी लगायें कार्यकर्ता जोश, उत्साह एवं उमंग से बाइक रैली में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरूण साव के समर्थन में निकाली गई इस बाइक रैली को आम मतदाताओं का भी समर्थन मिलता दिखा
भाजपा की रैली में कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर का भ्रमण किया,
यह रैली बाजपेयी मैदान के पास से प्रारंभ होकर शरद जलपान गृह रोड, पं.देवकीनंदन चौक, पुराना पुल सरकंडा, हुंडई चौक, मुक्तिधाम चौक, राजस्व कॉलोनी, अशोक नगर चौक, नूतन चौक, सुभाष चौक, महामाया चौक, नया पूल सरकंडा, नगर सेना ऑफिस कुदुदण्ड रोड, शिव चौक, कुदुदण्ड, पानी टंकी रोड, मुंगेली नाका, मंगला चौक, गौरव पथ, ब्लेजा रोड नेहरू नगर,

सांई मंदिर चौक, गणेश चौक, कार्गिल चौक, सिंधी कॉलोनी बलराम टॉकिज रोड, मंदिर चौक जरहाभांठा, राजीव गांधी चौक, महाराणा प्रताप चौक, भारतीय नगर चौक व्यापार विहार रोड, तालापारा रोड बजरंग चौक, तालापारा तैय्यबा चौक, मगरपारा चौक, सत्यम चौक, मसानगंज, मध्यनगरी चौक, मारवाड़ी लाईन खपरगंज, किशन चौक सदर बाजार चौक, लक्ष्मी स्पोर्ट रोड गोड़़पारा, नदी किनारे रोड़ गोड़पारा, वाल्मिकी चौक, मानसरोवर चौक, तेलीपारा रोड, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, सी.एम.डी. चौक, विद्या नगर, गायत्री मंदिर चौक, व्यापार विहार रोड, आनंदा होटल व्यापार विहार रोड, रेल्वे मोड तारबहार, तारबहार रोड, खुदीराम चौक, तारबहार चौक, टैगोर चौक, टिकरापारा रोड, तात्याटोपे चौक, दयालबंद रोड, दयालबंद चौक, जगमल चौक, तोरवा चौक, गुरूनानक चौक, पावर हाउस चौक, हेमू नगर रोड, हेमू नगर चौक, रेल्वे रोड, बाला जी मंदिर रोड, बंगाली स्कूल चौक, बुधवारी बाजार, रेल्वे स्टेशन चौक,

12 खोली चौक, बड़ा गिरजा चौक, रेल्वे कंट्रक्शन दुर्गा पंडाल, तारबहार चौक में जाकर समाप्त हुई। काफी संख्या में युवतियां पारंपरिक वेश भूषा में बाइक रैली में शामिल थी, इनमें कुछ युवतियां बुलेट मोटर साइकल भी चला रही थी। लेकिन इसी रैली में शामिल कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ा दी। इन कार्यकर्ताओं के लिए कंस्ट्रक्शन कॉलोनी दुर्गा पंडाल के पास जलपान की व्यवस्था की गई थी ।जलपान के पश्चात कार्यकर्ता दुर्गा पंडाल परिसर में ही डिस्पोजल ग्लास और कचरा फेंक कर आगे बढ़ गए। उनके पीछे यहां कचरे का अंबार नजर आया । एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान को स्थापित कर रहे हैं ,वहीं उनके नाम का नारा लगाने वाले ही उनके आदर्शों को मटिया मेट कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं की इस हरकत से जाहिर है अच्छा संदेश नहीं गया। अगर आप मोदी समर्थक हैं तो जरूरी है कि आप उनकी बातों पर भी अमल करें और विरोधियों को ऐसा कोई मौका ना दें जिससे वे उंगली उठा सके, लेकिन बाइक रैली के लिए जुटाए गए कार्यकर्ताओं में शायद इतनी समझ नहीं थी तभी तो वे एक तरफ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का दावा करते रहे और दूसरी और उनके ही बातों पर अमल करना भूल गए।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार