बिलासपुर

VIDEO:व्यापार विहार में कार की कांच तोड़कर 5 लाख रुपयों की उठाईगिरी….कवर्धा निवासी ट्रांसपोर्टर हुआ शिकार, पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – व्यापार विहार में एक बार फिर उठाईगिरी की घटना सामने आई है, जिसमें एक ट्रांसपोर्टर की कार का कांच तोड़कर 5 लाख रुपयों की चोरी हुई है। मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में किसी गिरोह के द्वारा घटना को अंजाम देने का अनुमान लगाया जा रहा, जिससे संबंधित सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लग गए है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे में ट्रैक बिछाने का काम करने वाली कंपनी में ट्रांसपोर्टर का काम करने वाला कवर्धा निवासी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी अपनी स्विफ्ट कार क्रमांक CG 09 JJ 2464 से बिलासपुर आया हुआ था,

यहां उन्हें रेलवे की एक कंपनी से ट्रांसपोर्टिंग का पैसा लेना था, जहाँ से 5 लाख रुपये लेने के बाद व्यापार विहार फाइनेंस कंपनी पहुंचा, और उसके बाद अपने बच्चे के लिए पुस्तक लेने लगा, इसी दौरान उसकी खड़ी स्विफ्ट कार के दरवाजे का कांच तोड़कर करीब 6 से 8 लोगों ने 5 लाख रुपये पार कर दिए, घटना के बाद तारबाहर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पतासाजी में जुट गयी है।

गिरोह की सक्रियता की आशंका..

बीते दिनों से जिले में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ी है, वही अब इस तरह से उठाईगिरी की घटना किसी बाहरी गिरोह की शहर में सक्रियता की संभावनाओं को बढ़ा रही है, फ़िलहाल मामले में पुलिस जांच में जुट गई, जिनके हाथ अहम सीसीटीवी फुटेज भी लगे है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...