जांजगीर चाँपा

नेशनल हाइवे पर बाइक सवारों से लूट की घटना…मोबाईल और नगदी लूट कर की गई मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – रात में नेशनल हाइवे 49 पर सारागांव के पास बाइक सवारों से की गई लूट पाट के मामले में पुलिस को सफलता मिली है, पुलिस ने हथनेवरा निवासी 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 31.08.23 की रात 11.30 बजे प्रार्थी कमलेश कोसले उम्र 22 साल निवासी दोमुहानी वार्ड न. 43 बिलासपुर अपने साथी अमित सोनवानी, छत्रपाल बघेल के साथ मोटर सायकल से ग्राम गतौरा से रायगढ़ जा रहे थे तभी नेशनल हाईवे 49 महाराज ढाबा सारागांव के पास में आरोपी करण टंडन, धनेश्वर टंडन और धीरेन्द्र सूर्यवंशी तीनो ने प्रार्थी के मोटर सायकल को हाथ देकर रोके और चाबी निकालकर प्रार्थी एवं उसके साथी अमित सोनी को थप्पड मारे और प्रार्थी का नोकिया मोबाईल कीमती 11,000रू. एवं जेब मे रखे 200/रू. तथा अमित सोनवानी के जेब मे रखे विवो कम्पनी का मोबाईल कीमती 10,000/ रू. को लूट कर मो.सा. की चाबी को फेककर वहां से भाग गए, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सारागांव में आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 394, 34 के तहत कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपीगण ग्राम हथनेवरा में है, जिसको घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरी. संजीव बैरागी, सउनि डी.एल. बरेठ, आर. सुनील रमन, आर. मोनू थापा, आर. आशूतोष कर्ष का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस...