मस्तूरी

मस्तूरी: हाइवा चालक से मारपीट कर लूट को अंजाम देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार… बाइक नंबर से आरोपियों तक पहुँची पुलिस,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र में 3 अज्ञात बाइक सवारों ने हाइवा के सामने गाड़ी अड़ाकर मारपीट और तोड़फोड़ कर ड्राइवर से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में प्रार्थी ने आरोपियों के बाइक नंबर की जानकारी पुलिस को दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग़ौरतलब है कि मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम भिलाई निवासी बजरंग सिंह ठाकुर मां शारदा उद्योग क्रेसर माइंस की गाड़ी में ड्राइवरी का काम करता है जो बुधवार रात 9 बजे के आसपास जांजगीर जिले के KSK पॉवर प्लांट से राखड लोड कर मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम लिमतरा कर्रा राखड़ को खाली करने जा रहा था जो कर्रा मोड के पास पहुंचा ही था तभी बाइक क्र. CG 10 AQ 1154 में सवार 3 अज्ञात लोग हाइवा के सामने अपनी बाइक को अड़ा हाइवा को रोक दिए और ड्राइवर से गाली गलौच करते हुए हाथ में रखे पत्थर से हाइवा के सामने वाला शीशे को मारकर तोड़ने लगे जिसको ड्राइवर ने मना किया जिसके बाद अज्ञात तीनों गाड़ी के केबिन में चढ़कर बगल वाला शीशा को भी तोड़फोड़ करने लगे और ड्राइवर से मारपीट करने लगे मारपीट करने के बाद तीनो बदमाशों ने ड्राइवर के जेब में रखे नगदी रकम 2 हजार रुपयों सहित गाड़ी में रखे जैक रॉड,छोटा वाला व्हील पाना एवं गाड़ी की चाबी छीनकर मौके से दर्रीघाट की ओर भाग निकले

जिसके बाद ड्राइवर ने इसकी सूचना अपने मालिक के साथ डायल 112 को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपराध दर्ज कर अज्ञात बाइक सवारों की पता तलाश में जुट गई है। घटना के बाद पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर तलाश शुरू की जिसमें पता चला कि बाइक रामलाल यादव की है जिसके साथ तिलकराम यादव ग्राम पांडेपुर थाना सीपत और उषा कुमार यादव ग्राम कंचनपुर थाना पथरिया थे, जिन्होंने ने घटना को अंजाम दिया है। तीनों निजी काम से जयरामनगर आये थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और तीनों से लूट की राशि 2000 रुपए, व्हील पाना, जैक राड बरामद किया गया है। तीनों के खिलाफ धारा 296, 304 (4) बी एन एस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सईद अख्तर के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक संजय यादव एवं आरक्षक देव जायसवाल का योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल...