बिलासपुर

सड़क हादसा :- तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा….नेहरू चौक में 100 मीटर तक घसीटा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती रात शहर के सबसे व्यस्ततम ट्रैफिक सिग्नल नेहरू चौक में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही स्कूटी सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे युवक की मौत हो गई वही युवक की स्कूटी ट्रक के नीचे फंस कर करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए आगे बढ़ गई। इस हादसे के मौके पर हड़कंप मच गया और पुलिस भी पहुँच गई, जिन्होंने ट्रक को जब्त कर शव को हॉस्पिटल भेज अपनी कार्रवाई में जुट है। मिली जानकारी के अनुसार अरविंद नगर जोरापारा निवासी युवराज यादव पिता लेखराज यादव महाराणा प्रताप चौक के पास टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी में काम करता है जो बीती रात भी अपने काम से वापस लौट रहा था,

तभी 11:50 बजे जब वह अपनी स्कूटी क्रमांक CG10 EH 6381 में नेहरू चौक पहुँचा तो सामने सीपत चौक की तरफ से आ रही हाईवा क्रमांक CG10 C 6214 के चालक सतनाम सिंह कुर्रे ने लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे स्कूटी सवार युवक युवराज यादव अपने वाहन सहित हाईवा के नीचे फंस गया और ट्रक स्कूटी को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए आगे बढ़ गई, इस हादसे में युवराज की मौत हो गई। घटना के बाद आस पास मौजूद लोग वहाँ जमा हो गए वही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई जिन्होंने हाईवा चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया वही शव को मरच्यूरी भेज परिजनों को सूचना दी। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ़ 304 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला