सीपत

सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर

उदय सिंह

सीपत – एनटीपीसी सीपत संयंत्र में कार्यरत एक संविदाकर्मी द्वारा मंगलवार दोपहर कीटनाशक दवा का सेवन करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद कर्मचारी को उपचार के लिए पहले एनटीपीसी सीपत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मानवीय आधार पर उसे अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। एनटीपीसी प्रबंधन के अनुसार ग्राम रांक निवासी अनिल मंजारे को पीआर कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा संयंत्र अनुरक्षण (प्लांट मेंटेनेंस) कार्य के लिए उनकी योग्यता के अनुसार संविदा पर नियुक्त किया गया है। कंपनी के अनुसार अनिल मंजारे द्वारा लगातार मौजूदा कार्य और कार्यस्थल में बदलाव की मांग की जा रही थी। कर्मचारी को स्पष्ट किया गया था कि संयंत्र में कार्य का निर्धारण संयंत्र की आवश्यकता और संबंधित कर्मचारी की योग्यता के आधार पर किया जाता है। इसी बीच मंगलवार दोपहर अनिल मंजारे द्वारा कीटनाशक दवा का सेवन किए जाने की जानकारी सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही उन्हें तत्काल एनटीपीसी सीपत अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए मानवीय आधार पर आगे के उपचार के लिए अपोलो अस्पताल भेजा गया। एनटीपीसी प्रबंधन के अनुसार वर्तमान में उनकी हालत स्थिर है और चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। घटना के वास्तविक कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...