रतनपुर

कोटा-रतनपुर मार्ग बना अपराधियों का अड्डा… शादी से लौट रहे युवक को मारा चाकू

जुगनू तंबोली

रतनपुर – कोटा-रतनपुर मार्ग एक बार फिर दहशत और खून-खराबे का गवाह बना, जहां शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों पर बीच रास्ते जानलेवा हमला कर दिया गया। मामूली कहासुनी इतनी खतरनाक हो गई कि एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घासीपुर में आयोजित एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अजय ध्रुव, राहुल सिदार और रोहित ध्रुवे देर रात मोटरसाइकिल से अपने गांव श्रीपारा लौट रहे थे। इसी दौरान लखनीदेवी मंदिर से कुछ दूरी पहले सामने से आ रही दूसरी बाइक पर सवार चार युवकों ने उनकी बाइक को खतरनाक तरीके से कट मार दिया। जब पीड़ित युवकों ने उन्हें समझाते हुए कहा कि कैसे मोटरसाइकिल चला रहे हो, तो बात अचानक बिगड़ गई। देखते ही देखते चारों युवक गाली-गलौज पर उतर आए और फिर सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच आरोपियों में से एक ने धारदार चाकू निकाल लिया और अजय ध्रुव पर हमला बोल दिया। आरोपी ने अजय के गले और पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। अजय को गंभीर हालत में देखकर आरोपी मौके से रतनपुर की ओर फरार हो गए। वहीं, साथी राहुल और रोहित ने हिम्मत दिखाते हुए घायल अजय को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा पहुँचाया, जहां उसका इलाज जारी है। इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर कोटा-रतनपुर मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय यह मार्ग असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है, जहां शराब के नशे में लूटपाट, मारपीट और चाकूबाजी जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल