बिलासपुर

एडमिशन के नाम पर चल रहा ठगी का कारोबार….30 लाख की धोखाधड़ी, सिविल लाइन पुलिस ने किया मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नामी कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रार्थी हेमंत मोदी, निवासी मेन रोड, व्यापार विहार ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपियों ने उनके बेटे के एडमिशन के नाम पर करीब 30 लाख रुपए की ठगी की है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत मोदी ने मीडिया में एक विज्ञापन देखा था जिसमें डायरेक्ट नामी कॉलेज में एडमिशन का दावा किया गया था। संपर्क करने पर गौरव झा और विनीत सिंह उर्फ सौम्य राज नामक युवक उनसे मिले और खुद को चोंढे ग्रुप एजुकेशन कंसल्टेंसी, पुणे का प्रतिनिधि बताया। इसके बाद प्रार्थी से अलग-अलग तिथियों में बैंक ट्रांजेक्शन और नगद के माध्यम से 30 लाख रुपए लिए गए। पैसे लेने के बाद आरोपियों शिवम शर्मा, विनीत सिंह उर्फ सौम्य राज, गौरव झा, आर्यन अग्रवाल और विराज चोंढे ने एडमिशन कन्फर्मेशन लेटर भेजने का भरोसा दिलाया, लेकिन बाद में सभी के मोबाइल नंबर बंद हो गए। ठगी का एहसास होने पर प्रार्थी ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मामले में धारा 3(5)-BNS और 318(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है तथा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि आरोपी अलग-अलग शहरों में फर्जी कंसल्टेंसी चलाकर भोले-भाले अभिभावकों से एडमिशन के नाम पर मोटी रकम ऐंठ रहे होंगे, जिनके खिलाफ और भी शिकायतें सामने आ सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी