मुंगेली

VIDEO: बाइक शोरूम में आगजनी की घटना…सैकड़ो बाइक और पार्ट्स जलकर राख, 2 करोड़ से अधिक की क्षति का अनुमान

भुवनेश्वर बंजारे

मुंगेली – शुक्रवार की देर रात हीरो शो रूम में आगजनी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना में पूरा शो रूम धू-धूकर जल गया। मिली जानकारी के अनुसार रोज की तरह रात साढ़े 7 बजे शो रूम संचालक ने शॉप बंद कर दी। जिसके बाद अचानक रात 10 बजे के करीब शो रूम के अंदर से आसपास के लोगों ने आग की लपटें उठती देखीं। जिसके बाद इसकी जानकारी शो रूम संचालक को दी गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तबतक आग चारो ओर फैल गई थी।

इस दौरान शो रूम के अंदर लगभग 40 से अधिक तेज धमाके भी हुए। मामले में मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त लगभग 65 नई बाइक, 40 पुरानी बाइक और सर्विसिंग के लिए आई हुई बाइक रखी हुई थी। इसके अलावा शो रूम में मौजूद सारे पार्टस भी जलकर राख हो गए हैं। इस घटना में लगभग 2 करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल आग की असल वजहों का पता नहीं चल सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

दमकल के लेट पहुंचने से करोड़ों का हुआ नुकसान

इस आगजनी से पूरे नगर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों का कहना था कि अगर फायर बिग्रेड समय पर पहुंच जाती, तो आग को तेज होने से रोका जा सकता था, लेकिन उसके समय पर ना आने के कारण स्थिति बिगड़ गई और देखते ही देखते शोरूम से गोदाम में पहुंच गई। बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना की सूचना मिलने के बाद नगर पंचायत में खड़ी फायर बिग्रेड स्थल पर घंटो लेट पहुँची। जिसमें उसे एक घंटे से अधिक की देर लग गई। इसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंच सकी लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला