जांजगीर चाँपा

VIDEO: मछली पकड़ने गए युवक आये आकाशीय बिजली की चपेट में….एक की हुई मौत, 2 युवक बचे बाल- बाल

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा – जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम खैजा में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है। घटना के वक्त युवक अपने 2 अन्य दोस्तो के साथ तालाब में मछली पकड़ने गया हुआ था। वही दो युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बाल बाल बचे है। मृतक युवक की पहचान राकेश रोहिदास उम्र 27 साल के रूप में की गई। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बयाता की राकेश रोहिदास रोजी मजदूरी का काम करता है। वह अपने दो अन्य दोस्तो के साथ शनिवार की शाम करीबन 3 बजे मुड़पार के तालाब में मछली पकड़ने गया हुआ था। इस दौरान तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी।

जिसमे राकेश रोहिदास घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए बलौदा सीएचसी अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वही 2 अन्य दोस्त भी बाल बाल बचे जो कुछ देर के लिए बेहोश हो चुके थे। मृतक युवक राकेश की शादी हो चुकी है उसका एक छोटा बच्चा भी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। आज रविवार को शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...