तखतपुर

खेत में राहल बुआई कर रहे पति पत्नी और माँ के ऊपर गिरी आकाशीय बिजली….मौके पर युवक की हुई मौत पत्नी और माँ भी आये चपेट में

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – बारिश के साथ ही आसमानी आफत ऊपर से गिर रही है, जिले में दूसरी मौत आकाशीय बिजली की वजह से हुई है, मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को बिल्हा क्षेत्र के ग्राम बसिया में खेत में रोपाई कर रही एक महिला की मौत बिजली गिरने से हुई थी, वही रविवार को लगभग दोपहर 3:00 बजे खाना खाने के बाद तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम नगोई निवासी सुखदेव साहू पिता जागेश्वर साहू उम्र 35 वर्ष, पत्नी अन्नपूर्णा साहू 33 वर्ष और माँ कुंवारा बाई 55 वर्ष ये तीनो नगोई के टीहुलाडीह बहरा नार में अपने खेत में राहल बोने गये थे

अचानक तेज बारिश होने लगी और आसमान से जोरदार बिजली गिरी जिससे बिजली सीधे सुखदेव साहू के ऊपर गिरी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं 55 वर्षीय कुंवारा बाई गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करने के लिए लाया गया है, वही सुखदेव की पत्नी भी मौके पर घायल हो गई थी उसे थोड़ी देर बाद होश आया तब वह अपने पति को खो चुकी थी, आसमानी बिजली गिरने से जिले में इस वर्ष यह दूसरा मामला है

जब खेत में काम कर रहे ग्रामीण की गाज गिरने से मृत्यु हो गई पुलिस सूचना पर मौके में पहुंचकर घायलों को तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।वही मृतक सुखदेव साहू के पंचनामा कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...