बिलासपुर

बुधवारी बाजार में सड़क किनारे गिरे युवक की मौत… शराबी समझकर घंटों अनदेखा करते रहे लोग,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के बुधवारी बाजार स्थित जगत मेडिकल के सामने सोमवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच सड़क किनारे गिर गया था, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे शराब के नशे में समझकर गंभीरता से नहीं लिया। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ से दो घंटे तक युवक वहीं पड़ा रहा। शाम में कुछ लोगों को उसकी हालत संदिग्ध लगी, जिसके बाद पास जाकर देखा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
मृतक की पहचान गजेंद्र शर्मा के रूप में हुई है, जो बुधवारी बाजार क्षेत्र का निवासी था और वहीं उसकी दुकान भी संचालित होती थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की अचानक मौत से बाजार क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...