बिलासपुर

किसानों की मांग पर खूंटाघाट एवं घोंघा जलाशय की नहरों से छोड़ा जायेगा पानी….अल्पवर्षा से पिछड़ रही है खेती

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिला जल उपयोगिता समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर, जिला बिलासपुर के निर्देश पर जनप्रतिनिधियों एवं कृषकों की मांग पर अल्पवर्षा की स्थिति को देखते हुए खारंग जल संसाधन संभाग, बिलासपुर के अंतर्गत खारंग ( खूंटाघाट ) जलाशय के बांयी तट नहर में एवं दांयी तट नहर से तथा जल संसाधन संभाग, कोटा के अंतर्गत घोंघा जलाशय के नहरों में खरीफ सिंचाई के लिए गुरूवार दिनांक 27.07.2023 को सुबह 11:00 बजे बिल्हा, मस्तूरी एवं कोटा विकासखण्ड के ग्रामों में खरीफ सिंचाई हेतु मुख्य नहर के वितरक शाखा एवं उपशाखा नहरों से पानी छोड़ा जायेगा। मानसून की वर्षा में अनिश्चितता व खण्ड वर्षा एवं तेज धूप के कारण खेतों में कृषि कार्य बुवाई एवं रोपाई हेतु पानी की कमी से धान की फसल पिछड़ रही है।

अतः जलाशयों से पानी छोड़ा जाना आवश्यक है, मुख्य नहर के अंतिम छोर तक निर्बाध सिंचाई हेतु मैदानी अमलों को सतत पेट्रोलिंग के निर्देश दिये गये है। क्षेत्र के कृषकों से सहयोग की अपील करते हुए पानी एवं नहर को सुरक्षित रखते हुए आवश्यकतानुसार पानी का उपयोग करने का आग्रह किया गया है। मछली मारने वालों एवं अन्य असामाजिक तत्वों द्वारा रात में नहर के पानी को हेडअप कर रोकने की प्रवृत्ति को देखते हुए पेट्रोलिंग किये जाने के निर्देश दिये गये है। नहर पाटने या पम्प अथवा किसी अन्य माध्यम से अवैधानिक रूप से सिंचाई करने पर नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...