जांजगीर चाँपा

VIDEO: रेल हादसा :- फिर हुआ बड़ा रेल हादसा… मालगाड़ी की 12 बोगियां उतरी पटरी से…मुंबई हावड़ा रूट हुआ प्रभावित, अकलतरा रेलवे यार्ड के पास हुई दुर्घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अकलतरा रेलवे स्टेशन में यार्ड के पास आज दोपहर 3 बजे के लगभग बड़ा रेल हादसा हुआ है, जिसमें मालगाड़ी के खाली 12 बोगियां पटरी से उतरकर आस पास में जा पलटी है। जिससे तीनो ही अप डाउन की लाइनें प्रभावित हो गई है। दुर्घटना के दौरान लोगों ने बताया कि मालगाड़ी के पहियों में ब्लास्ट होने लगे थे, वही मालगाड़ी की स्पीड भी तेज थी, जो एक एक कर इंजन से अलग होने लगे और इधर उधर गिरने लगे, इंजन 12 बोगियों को छोड़कर आगे बढ़ गई। जिससे खंबे, ओएचई लाइन सहित अन्य संसाधन क्षतिग्रस्त हो चुके है। घटना जानकारी मिलते ही डीआरएम सहित बचाव दल मौके पर पहुँच सुधार कार्य मे जुट गया है वही स्थानीय प्रशासन भी स्थिति को नियंत्रण में लेकर आवश्यक राहत कार्य मे जूट गया है। 

यात्री गाड़ियों के चपेट में आने से हो सकती थी बड़ी जनहानि…

उड़ीसा के हादसे के बाद यह एक और हादसा रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर है, क्योकि इसी तरह के हादसे में मालगाड़ी की चपेट में आने से ही यात्री गाड़िया भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकती थी, जिसमें जनहानि का सामना करना पड़ता, वह गनीमत रही कि उस वक्त कोई दूसरी गाड़ी मालगाड़ी के चपेट में नही आई। फ़िलहाल सक्रियता से ट्रेक को सुधारने कार्य जारी है, वही जब तक लाइन क्लियर नही होती तब तक विभिन्न ट्रेनों को नियंत्रित और रद्द कर दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला