बिलासपुर

लापरवाही या जानबूझकर बिलासपुर की जनता को झोंका जा रहा मौत के मुंह में… गड्ढे में गिरने से एक और मौत की घटना, कौन है जिम्मेदार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती रात शहर में एक हादसा सामने आया है, जिसमें नाले के निर्माण के लिए खोदी गई सड़क में बाइक सवार के गिरने से उसकी मौत हो गई, वही दूसरा घायल हो गया। इस मौत की घटना ने ऐसे तमाम सरकारी निर्माण कार्यो की पोल खोल दी है, जिसमें काम तो स्वीकृत कर दिया जाता है और कोई भी निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया जाता है, लेकिन जिनके जिम्मे इन कार्यो की गुणवत्ता और स्थिति की निगरानी का काम सौंपा जाता है, वह ऑफिस में बैठे कमीशन लेकर केवल कागज़ों में ही सभी पहलुओं का निरीक्षण और आंकलन कर अपनी रिपोर्ट सौंप देते है, जिसका ही नतीजा होता है कि निर्माण कार्य के दौरान और बाद में उस निर्माण की वजह से लोगों की जाने चले जाती है। एक बार फिर ऐसी ही लापरवाही से एक व्यक्ति की जान चली गई है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र स्थित अलका एवन्यू के पास दर्दनाक हादसा सामने आया है जिसमें एक युवक की गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई, जानकारी के मुताबिक नगर निगम द्वारा दीनदयाल रोड अलका एवन्यु के पास सड़क चौड़ीकरण कार्य के साथ ही नाला के लिए खुदाई की गई थी, पर इस दौरान बड़ी लापरवाही के कारण एक युवक की जान चले जाने की बात सामने आ रही है। लोगों की माने तो नाला खुदाई के बाद यहां ना तो बैरिकेड लगाए गए थे, और ना ही किसी भी प्रकार का संकेत दिया गया था,

जिससे लोग सतर्क हो सके, इसका खामियाजा युवक को भुगतना पड़ा और वह एक बड़ी लापरवाही का शिकार हो गया, बताया जा रहा है की गड्ढे में दो लोग गिरे थे जिसमे एक ने मदद के लिए गुहार लगाई तो यहां से गुजरने वाले एक शख्स ने उन्हे बाहर निकाला, इसी बीच पता चला की एक व्यक्ति गड्ढे में और गिरा है, जिसके बाद राहगीरों ने 108 और 112 को सूचना दी, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हे अस्पताल पहुंचाया पर इस दौरान एक की मौत होने की बात कही जा रही है। ऐसा पहली बार नही हुआ है, इससे पहले सीवरेज के गड्ढे, सीवरेज की टंकी और नाले में गिरने की वजह से लोगों की जान जा चुकी है, बावजूद इसके अब भी खुले नाले, बेतरतीब निर्माण कार्य और बिना किसी संकेतक कही भी कभी सड़के खोदकर छोड़ दी जाती है, जिससे हादसे हो रहे है, आखिर जिम्मेदार लोग कब तक अपना मुँह छिपाकर इन मौतों की जिम्मेदारी से भागते रहेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,