बिलासपुर

मामूली बात पर विवाद करते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर की बेखौफ पिटाई….नशे में चूर आरोपी कर रहे थे अपहरण की कोशिश, वीडियो हुआ वायरल

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट का विडियो वायरल हो रहा है। जिसमे कुछ युवकों द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर को फिल्मी स्टाइल में पीटा जा रहा है। बताया जा रहा है। कि मुंगेली निवासी पुष्पराज ओग्रे राज किशोर नगर रायल पैलेस के सामने कालोनी में किराये मकान पर रहता है और चौकसे इंजिनियरिंग कालेज में अस्सिटेंट प्रोफेसर है। जो 26 जुलाई कि शाम कॉलेज से किराए के मकान में जा रहा था। तभी पीछे से आ रही ब्रेजा कार में सवार प्रांजल यादव ,कृष्ण कुमार कश्यप एवं एक अन्य साथियों द्वारा कार को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए वहाँ से निकले। जिसपर प्रोफेसर ने उन्हे गाड़ी ठीक से चलाने की हिदायद दी। जिससे गुस्साए युवकों ने अस्सिटेंट प्रोफेसर कि जमकर धुनाई कर दी। लात घुसे से बीच रोड में प्रोफेसर को पीटते रहे। विडियो में साफ दिख रहा है।

कि वह उन्हें कार में बिठा कर ले जाने कि कोशिश कर रहे थे। हालाकि उसमे वह सफल नहीं हो सके। इधर घटना को लेकर स्थानीय लोगो ने तत्काल ही 112 को कॉल कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची। इस पूरे मामले में यह तो साफ दिखाई दिया कि युवकों को पुलिस का खौफ नही था। अगर समय में आम जनता ने पुलिस को सूचना नही दी होती तो प्रोफेसर के साथ बड़ी अनहोनी होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में देखना होगा कि सरकंडा पुलिस मामले में कानून को हाथ में लेकर गुंडा गर्दी करने वाले युवकों को क्या सबक सिखाती है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म...