मुंगेली

पुरानी रंजिश में महिला की कुदाली मारकर हत्या…घटना के चंद घंटों बाद ही गिरफ्तार हुआ आरोपी

भूवनेश्वर बंजारे

मुंगेली – जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में महिला की रक्त रंजिश लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। ग्रामीणों कि सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शूरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला की शिनाख्त राजकुमारी राजपूत के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को मृतका अपने छोटे बेटे के साथ पथरिया कुछ काम के लिए गई थी। तीन बजे परसदा मोड़ के पास बस से उतरकर गांव की तरफ जा रही थी। तभी पैठु तालाब के पास आरोपी शिवशंकर राजपूत ने महिला पर कुदाली से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। इससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इधर मामले में पुलिस ने डाग स्क्वायड की मदद ली और गांव के ही खेत मे छिपे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वही सोमवार को मृतका का पीएम कराया गया। थाना प्रभारी जितेंद्र कुम्भकार ने बताया कि परसदा में हत्या की घटना घटित हुई है मामले में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला