जांजगीर चाँपा

नौकरी मिलने के बाद पति और 2 बच्चों को छोड़कर किसी और के साथ चली गई आंगनबाड़ी सहायिका….अब मजबूर पति ने लगाई प्रशासन से गुहार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिला के नवागढ़ थाना क्षेत्र मे रहने वाली आंगनबाडी सहायिका अपने पति और दो बच्चो को छोड़ कर गाँव के एक युवक के साथ चली गई है,, युवक ने अपनी पत्नी के भाग जाने के मामले मे कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है और अपनी पत्नी के साथ युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है,, मामले मे पुलिस अधीक्षक ने नवागढ़ थाना प्रभारी को जाँच के निर्देश दिए है, नवागढ़ थाना क्षेत्र के केरा गाँव का रहने वाला अरुण कुमार बंजारे अपनी पत्नी की बेवफाई और पड़ोसी युवक के साथ भागने के मामले में शिकायत करने कलेक्टर और एस पी कार्यालय पंहुचा और उसने बताया की उसकी शादी गाँव में ही 2010 मे अनीता के साथ हुई और उनका एक बेटा और बेटी भी है, अरुण रोजी मजदूरी करके अपनी पत्नी को नौकरी के लिए प्रेरित किया और 2016 मे आंगनबाडी सहायिका के पद मे चयन हुआ, जिसके बाद पति पत्नी मिल कर बच्चो की परवरिश कर रहे थे,, अचानक 21 जुलाई 2023 को उसकी पत्नी ड्यूटी जाने के नाम पर निकली और फिर वापस नहीं आयी, पड़ोस मे रहने वाले युवक के साथ रहने लगी, उसने वापस लाने का भी प्रयास किया, लेकिन उसने बच्चो को भी छोड़ कर वापस आने से इंकार कर दिया है,अरुण कुमार के मुताबिक जिस लड़के के साथ उसकी पत्नी गई है वो नाबालिग है और उसी के साथ रहने लगी है,, अरुण ने कलेक्टर और एस पी को ज्ञापन सौप कर अपनी पत्नी और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है इस मामले मे पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि मामले की लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है, इस मामले की जाँच के लिए नवागढ़ पुलिस जुटी है, जाँच के बाद कार्रवाई की जाएगी,,चर्चित SDM ज्योति मौर्य मामले की तरह जांजगीर चाम्पा जिले के केरा गाँव का मामला सामने आया है, विषम परिस्थिति मे रह कर अपने बच्चों और पत्नी की परवरिश करने वाला अरुण अब अपनी पत्नी की बेवफाई से परेशान है और आंगनबाडी सहायिका की नौकरी मिलने के बाद पत्नी के भागने से मानसिक परेशान हो गया है और अब उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...