बिलासपुर

डॉक्टर की कार से उठाईगिरी को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार… नगदी रकम और सामान बरामद

भूवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – डॉक्टर की गाड़ी से पैसे से भरे बैग पर अपना हाथ साफ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से चोरी हुई नगद राशि सहित करीब एक लाख 90 हजार रूपए कीमती सामान को बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 2 अगस्त को डॉक्टर सोमेंद्र सिंह ठाकुर ने बिलासा बल्ड बैंक के सामने खड़ी उनकी वरना कार से 85 हजार नगद और आईपैड , पेन और चार्जर चोरी होने कि शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। जिसपर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

इसी बीच पुलिस के द्वारा जांच में सीसीटीवी फुटेज में कार के पास एक संदेही पर शक हुआ। जिसकी तलाश कर पुलिस ने जब उससे पूछताछ कि तो रामकृष्ण नगर मोपका निवासी असलम खान ने अपना जुर्म कबूल करते हुए उक्त घटना को अंजान देने कि जानकारी देते हुए बताया कि कार से चुराई हुई बैग से पैसे निकालकर उसने सरकंडा मुक्तिधाम के पास नाले में फेक दिया था। इधर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगद राशि समेत चोरी हुए सामानों को बरामद कर साथ ही घटना में प्रयुक्त ऑटो को जब्त कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...