तखतपुर

VIDEO: सड़क नही बनने से उपेक्षित पंच ने मोबाईल टॉवर पर चढ़कर किया प्रदर्शन….मांग पूरी न होने पर दे रहा था कूदने की चेतावनी

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – उपेक्षा के शिकार हुए पंच का हाई वोल्टेज प्रदर्शन देखने को मिला है। जहाँ अपने वार्ड के सड़क की मांग पूरी नहीं होने से आहत पंच मोबाइल टावर में चढ़ गया। यह पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी का है। जहाँ पंच जयशंकर चौबे ने गांव कि मुख्य सड़क नही बनने से व्यथित होकर यह प्रदर्शन किया है। इधर घटना कि सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे जहाँ काफी कोशिशों के बाद पंच को टावर से नीचे उतारा गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत देवरी में कई बार सड़क के लिए प्रयास किया गया।

लेकिन उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई जिससे हताश पार्षद जयशंकर चौबे ने गांव के ही मोबाइल टावर में चढ़कर सड़क नही बनने पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था। गांव के पंच के द्वारा टावर में चढ़ने की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी तखतपुर एस आर साहू और नायब तहसीलदार राहुल साहू पहुंचें और टावर पर चढ़े जयशंकर चौबे को समझाईश दिए उसके बाद पंच को आश्वस्त किया गया है उसकी मांग से उच्चाधिकारीयों को अवगत कराया जाएगा और शीघ्र पूरा कराया जाएगा इसके बाद वह टावर से उतरा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...