कोटा

राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे, पुलिस की सक्रियता आई काम

प्रेम सोमवंशी

कोटा –  पुलिस ने रास्ता रोककर लूटपाट करने वाले लुटेरों को लूट की रकम और लूटपाट में इस्तेमाल किए चाकू डंडे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आपको बता दें कि ग्राम लूफा देवेन्द्र श्रीवास 13 जुलाई को उच्च न्यायालय बिलासपुर मे नौकरी हेतु फार्म भरने के लिये अपने बडे पिताजी के लडके गंगाराम श्रीवास के साथ गये थे फार्म भरकर वापस अपने गांव लूफा चौकी बेलगहना जा रहे थे कि रात करीब 08.30 बजे ग्राम लालपुर बस्ती के आगे डबरी मोड के पास पहुंचे थे कि कुछ अज्ञात व्यक्ति डण्डा दिखाकर रास्ता रोककर चाकू दिखाकर आपके पास जो कुछ भी है पैसा मोबाईल हमे दे दो बोलने पर अपने पास रखे जैसे ही देवेंद्र ने पर्स निकाला उतने मे वे लोग पर्स छीन लिये जिसमे रखे 2500 रूपये  और पेन कार्ड, व आधार कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण कागज रखे को लूट लिये गले मे चाकू टिकाकर मोबाईल जिसकी कीमत 5 हजार रूपये है उसे भी छीन लिए  और डण्डे से मारपीट किये साथ ही गंगाराम श्रीवास के पेंट के पिछे पैकेट पर्स को निकालकर उसमे रखे 700 रूपये को भी छीन लिए और उससे भी मारपीट कर आरोपी भाग गए। आरोपियों के चले जाने के बाद पीडित ने डायल 112 को कॉल कर घटना की सूचना दी और थाना में आपबीती बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई मामले को गंभीरता से लेते हुए कोटा पुलिस ने छानबीन शुरू की जिसका नतीजा तुरंत ही सामने आ गया 

पुलिस को विवेचना के दौरान पता चला कि लुटेरे पास ही के गांव लालपुर के सौरभ देवांगन एवं अरविंद मसीह और एक 17 वर्षीय नाबालिग हैं लुटेरों को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर उन पर मामले के घटनाक्रम अनुसार न्याय संगत धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है। इस घटना ने यह तो साबित कर दिया कि अपराध दिन में हो या रात के अंधेरे में अपराधी कितना बड़ा भी शातिर क्यों ना हो कानून के लंबे हाथ से बचना मुश्किल है अब यह तीनों इस लूट के गुनाह की सजा जेल की चार दीवारी के भीतर काटेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...