बिलासपुर

स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर,

उदय सिंह

बिलासपुर – स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से ही शहर में आजादी के जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। 15 अगस्त को देश आजादी का 80वां उत्सव मना रहा है। इसी अवसर पर बिलासपुर स्थित पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों-मालाओं और गुब्बारों से सजा पेट्रोल पंप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पेट्रोल पंप की सजावट में तिरंगे रंगों का विशेष ध्यान रखा गया है। रात होते ही रोशनी से नहाया पेट्रोल पंप देशभक्ति की भावना को और प्रबल कर रहा है। यहां पहुंचने वाले शहरवासी भी स्वतंत्रता दिवस के उत्साह में सराबोर नजर आ रहे हैं।

सजावट और तिरंगे रंगों से सजा परिसर लोगों को आजादी के पर्व की याद दिलाने के साथ ही देश के वीर सपूतों के बलिदान को नमन करने का संदेश दे रहा है।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहरभर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों और सजावट के जरिए देशभक्ति का जज्बा देखने को मिल रहा है। पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप की आकर्षक साज-सज्जा भी इसी उत्सव का हिस्सा है। यहां का मनमोहक नजारा राहगीरों और वाहन चालकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। आजादी के 80वें वर्ष के इस गौरवपूर्ण अवसर पर बिलासपुर का यह पेट्रोल पंप भी मानो तिरंगे की रोशनी में देशभक्ति का संदेश दे रहा है और शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की खुशियों में शामिल होने के लिए उत्साहित कर रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...