बिलासपुर

उच्च अधिकारियों की उपेक्षा का शिकार बिजली अधिकारी बैठा धरने पर, पांच महीनों से नही मिली कुर्सी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – विगत पांच महीनों से दफ्तर में काम करने की जगह नही देने से व्यथित और उपहास का केंद्र बनने से आक्रोशित सहायक अभियंता शुक्रवार को धरने पर बैठ गया है, अफसर शाही से परेशान सिविल डिवीजन के सहायक अभियंता पंकज चौधरी ने कुर्सी की लड़ाई को लेकर यह कदम उठाया है। जिसको लेकर छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी की जमकर किरकिरी हो रही है। विभागीय सूत्रों की माने तो सिविल डिवीजन के सहायक अभियंता पंकज चौधरी विगत पांच महीनों से तिफरा के बिजली दफ्तर में अपनी सेवा दे रहे है, लेकिन अब तक उनको ना तो केबिन दी गई है और नही ही उनकी बैठने की समुचित व्यवस्था की है। जिसको लेकर वह लगातार अपने उच्च अधिकारियों से आग्रह करते रहे। लेकिन उसका भी कोई सकारत्मक असर नही हुआ लिहाजा सहायक अभियंता पंकज चौधरी अपनी मांगों की पूर्ति के लिए धरने पर बैठे गए।

अफसरशाही से सभी परेशान..
बिलासपुर संभाग के प्रमुख ऑफिस में छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी अफसर शाही से काफी परेशान है। सूत्रों की माने तो आला अधिकारियों की मनमर्जी इन दिनों चरम पर है। चाहे वह फाइलिंग की बात हो या फिर उनके अधीनस्थ कर्मचारियों के आत्म सम्मान की! सभी को अपना मन मारकर ही दफ्तर में काम करना पड़ता है।

पांच महीनों से बैठने की जगह नही मिली..

सिविल डिवीजन के सहायक अभियंता पंकज चौधरी पांच महीने पूर्व जगदलपुर बिजली ऑफिस से ट्रांसफर होकर बिलासपुर आए थे। तब से लेकर अब तक उनको ऑफिस में काम करने की जगह ही नही उपलब्ध कराई गई। जिसको लेकर सभी प्रयासों से थक कर सहायक अभियंता पंकज चौधरी ने अपने ही दफ्तर के सामने धरना देने का निर्णय लिया।

छोटे कर्मचारियों को वीआईपी ट्रीटमेंट..

नाम नही बताने के शर्त पर एक बिजली विभाग के कर्मचारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक ओर सिविल डिवीजन के सहायक अभियंता पंकज चौधरी को कुर्सी नही दी जा रही है। तो वही दूसरी ओर उनसे छोटे पद पर रहने वाले कर्मचारियों को वीआइपी ट्रिटमेंट दिया जा रहा है, जिसको लेकर विभाग के आला अफसर मुकदर्शक बने हुए है।
error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...